हमसे जुड़े

Follow us

33.4 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा यमुनानगर में ...

    यमुनानगर में तीन युवक नहर में डूबे

    Kairana News
    सांकेतिक फोटो

    यमुनानगर (सच कहूँ न्यूज)। पश्चिमी यमुना नहर के हमीदा हेड पर आज सुबह एक डूबते युवक को बचाने के लिए नहर में उतरी नाव के उलटने से दो और लोग नहर में डूब गये। पुलिस ने बताया कि शहर के कैंप इलाके का निवासी सतेंद्र आज अल सुबह अपने मामा की अस्थियां विसर्जन करने के लिए पश्चिमी यमुना नहर के हमीदा हेड पर पहुंचा था। इस दौरान वह पांव फिसलने के कारण नहर में गिर पड़ा और पानी के तेज बहाव में बह गया। गणपति की प्रतिमाओं का विसर्जन के लिए तैनात किए गए गोताखोर व अन्य कर्मचारी नाव में सवार होकर युवक को बचाने पानी में उतरे। पानी का बहाव तेज था कि उनकी नाव पानी में उलट गई। नाव में चालक सुरेंद्र, धर्मेंद्र पटवारी, कैंप निवासी विक्की, टोनी, अनिल व एक होम गार्ड सवार था। लोगों की मदद से धर्मेंद्र, टोनी, अनिल व होम गार्ड को बचा लिया गया। परंतु चालक सुरेंद्र व विक्की का कुछ पता नहीं चल पाया है। गोताखोर व पुलिस सतेंद्र, नाव चालक सुरेंद्र व विक्की की तलाश शाम तक जारी थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।