हमसे जुड़े

Follow us

40.1 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home देश राजौरी-पुंछ स...

    राजौरी-पुंछ सीमा पर फिर से सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी शुरू

    Rajouri-Poonch border sachkahoon
    Rajouri: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक और आतंकवादी मारा गया

    जम्मू (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर में राजौरी-पुंछ सीमा पर मेंढर के भाटी धुरियां के जंगलों में सोमवार सुबह सुरक्षा बलों और भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक समूह के बीच गोलीबारी फिर से शुरू हो गयी है। इस इलाके में मुठभेड़ का आज लगातार 15वां दिन है।

    आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने तलाश अभियान चला रहे सुरक्षा दल पर गोलीबारी की और इस पर सुरक्षा बलों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। सूत्रों ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक दोनों ओर से रूक-रूक कर गोलीबारी हो रही है। रविवार को इस मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मियों सहित सेना के एक जवान के घायल हो जाने के साथ ही एक आतंकवादी को हिरासत में लिया गया था। उसे मुठभेड़ वाली जगह पर अपने साथियों के ठिकानों की पहचान कराने के लिए ले जाया गया था, हालांकि वह भी हुई आतंकवादियों की ओर से की गई गोलीबारी में मारा गया था। गौरतलब है कि आतंकवादी समूह ठिकाने बदल-बदलकर सुरक्षा बलों पर निशाना साध रहे हैं।

    क्या है मामला

    पुलिस ने कहा लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित गिरफ्तार पाकिस्तानी आतंकवादी जिया मुस्तफा को जारी अभियान के दौरान आतंकवादियों के ठिकानों की पहचान कराने के लिए भाटा धुरियां में ले जाया गया था। मुठभेड़ में जिया मुस्तफा घायल हो गसी था और फिर बाद में उसका शव मुठभेड़ स्थल से बरामद किया गया। गौरतलब है कि गत 11 अक्टूबर से आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है, जिसमें अब तक दो जूनियर कमीशन अधिकारियों समेत नौ जवान शहीद हो चुके हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।