हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा बसताड़ा मामला:...

    बसताड़ा मामला: आयोग के सामने पेश हुए गुरनाम सिंह चढ़ूनी

    Kurukshetra News
    Kurukshetra News: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर गुरनाम सिंह चढृूनी का आया बड़ा बयान, सभी पार्टी हुई चिंतित

    करनाल (सच कहूँ न्यूज)। करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा पर 28 अगस्त को किसानों पर पुलिस की तरफ से किसानों पर लाठीचार्ज हुआ था, जिसकी जांच जारी है। इसी संबंध में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरुनाम सिह चढूनी अपने ब्यान दर्ज कराने करनाल पहुँचे। किसानों पर हुए लाठीचार्ज के बाद सरकार द्वारा एक आयोग बनाया गया था जिसके चेयरमैन पंजाब हरियाणा हाइकोर्ट के पूर्व जस्टिस एस एन अग्रवाल हैं, जो लगातार किसानों की गवाही ले रहे हैं। इस मामले में करीब 34 किसानों की , पुलिस अधीक्षक , उपायुक्त , करनाल के तत्कालीन रऊट आयुष सिन्हा के अलावा और भी पुलिस कर्मियों की गवाही ली जाएगी।

    न्यायिक आयोग को 4 माह का समय देने पर जताई आपत्ति

    न्यायिक आयोग को प्रदेश सरकार द्वारा 4 माह का समय दिए जाने पर गुरनाम सिंह चन्नी ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि यह मामला इतना नहीं था कि आयोग को इतने समय की जरूरत पड़े। 1 माह के समय के दौरान इस मामले की जांच अच्छे तरीके से की जा सकती है। लेकिन 4 माह का समय क्यों दिया जा रहा है यह वे समझ नहीं पा रहे। उन्होंने कहा कि वह बयान दर्ज करवाने आए हैं और पूरे हालात से आयोग को अवगत करवाएंगे। जिसमें तत्कालीन एसडीएम आयुष सिन्हा द्वारा दिए गए बयान पुलिस द्वारा बताई गई लाठियां घायल हुए किसानों की जानकारी भी शामिल होगी।

    दिल्ली बार्डर पर किसानों को जबरन हटाया

    गुरनाम सिंह चन्नी ने कहा कि दिल्ली में बॉर्डर पर किसानों को जबरन हटाया गया तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर दिवाली मनाने का मजबूर होंगे दोपहिया वाहनों को रास्ता दिया गया है लेकिन चार पहिया वाहनों को रास्ता दिया जाना खतरे से खाली नहीं कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।