हमसे जुड़े

Follow us

34.1 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home कारोबार पेट्रोल और डी...

    पेट्रोल और डीजल में 41 वें दिन स्थिरता

    Petrol Diesel Price Sachkahoon

    नयी दिल्ली l अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल में नरमी के बावजूद आज लगातार 41 वें दिन देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में स्थिरता बनी रही। दिल्ली में गत दो दिसंबर को वैट में कमी किये जाने के कारण पेट्रोल की कीमतें करीब आठ रुपये प्रति लीटर कम हुआ था और उसके बाद से दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। आज सिंगापुर में लंदन ब्रेंट क्रूड 1.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72.75 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 1.46 प्रतिशत उतरकर 69.70 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा।

    केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच रुपये तथा 10 रुपये प्रति लीटर की कमी करने से देश में इसकी कीमतों में कमी आयी थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश, कर्नाटक सहित देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने इन दोनों उत्पादों पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में कमी की थी।

    घरेलू बाजार में 41 वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। राजधानी दिल्ली में वैट कम किये जाने के कारण इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के पंप पर पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल के दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर पर टिके रहे। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:

    शहर का नाम    पेट्रोल (रुपये.लीटर)   (डीजल रुपये.लीटर)

    दिल्ली————— 95.41 -————— 86.67

    मुंबई-————— 109.98——————94.14

    चेन्नई————— 101.40 -—————91.43

    कोलकाता————104.67—————- 89.79

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here