हमसे जुड़े

Follow us

25.2 C
Chandigarh
Wednesday, March 11, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा मुख्यमंत्री प...

    मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना शुरू

    Manohar lal khattar sachkahoon

    27 दिसम्बर से 15 जनवरी 2022 तक खुली रहेगी पंजीकरण वेबसाइट

    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। किसानों की आय वर्ष 2022 तक दोगुनी करने की दिशा में प्रदेश सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सरकार द्वारा समय समय पर किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें अनुदान भी दिए जा रहे हैं। हरियाणा सरकार ने इसी क्रम में अब प्रदेश के प्रगतिशील किसानों को प्रेरित करने व प्रगतिशील किसानों की पहचान तथा उन्हें सम्मानित करने व साथी किसानों को सर्वोत्तम कृषि प्रणालियों को अपनाने के लिए मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना की शुरूआत की है।

    कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. पीएस सब्रवाल ने योजना के बारे में बताया कि इस योजना के तहत चयनित किसानों को कृषि तथा सम्बन्धित क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए नगद पुरस्कार प्रदान करने की सुविधा प्रदान की जाएगी। किसानों को कृषि फसलों की उच्च उत्पादकता प्राप्त करने के साथ-साथ नई तकनीक जैसे पानी की बचत, फसल अवशेष प्रबन्धन, जैविक खेती, एकीकृत कृषि प्रणालियों, टिकाऊ कृषि आदि को अपनाने के लिए किसानों को प्रदेश स्तर व जिला स्तर पर नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। डा. सब्रवाल ने बताया कि योजना के तहत राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार पांच लाख रुपये व द्वितीय पुरस्कार तीन-तीन लाख रुपए के दो, तृतीय पुरस्कार एक-एक लाख के पांच पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। वही जिला स्तर पर 50-50 हजार रुपये के चार पुरस्कार दिए जाएंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here