अलविदा 2021 : जानें, May और June की प्रमुख घटनाएं

Goodbye 2021

1 मई- 

  • नई दिल्ली। प्रख्यात सितारवादक पंडित देवव्रत चौधरी (85) का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया।
  • नई दिल्ली। राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन का निधन हो गया।
  • नई दिल्ली। भारत को स्पूतनिक वी वैक्सीन की पहली खेप मिली।

2 मई –

  • पाँच राज्यों के विधानसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस ने जीत की हैट्रिक बनाई। तमिलनाडू में द्रमुक, असम में भाजपा, पुडुचेरी में आॅल इंडिया एन आर कांग्रेस के नेतृत्व वाले राजग गठबंधन, केरल में माकपा की अगुवाई वाले एलडीएफ ने जीत दर्ज की।
  • चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते एक सप्ताह का लॉकडाउन लागू किया।

3 मई –

  • बेंगलुरू। कर्नाटक के चामराजनगर के जिला अस्पताल में आॅक्सीजन की कमी से 24 लोगों की मौत हो गई।
  • नई दिल्ली। कोरोना के बिगड़ते हालात को देखते हुए दिल्ली सरकार ने मरीजों के इलाज में भारतीय सेना से मदद मांगी।

4 मई – 

  • मुंबई। ट्विटर ने ‘नफरती आचरण एवं अपमानजनक व्यवहार’ नीति का उल्लंघन करने पर अभिनेत्री कंगना रनौत का अकाउंट स्थाई रूप से बंद किया।
  • नई दिल्ली। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते जेईई(मुख्य) को स्थगित करने की घोषणा की।
  • नई दिल्ली। जैव सुरक्षित वातावरण में कोविड-19 के कई मामले पाए जाने के कारण आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया।
  • नई दिल्ली। पूर्व केन्दे्रीय मंत्री एवं जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल रहे जगमोहन (93) का निधन हो गया।

5 मई –

  • नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्टÑ की शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश और सरकारी नौकरियों में मराठा समुदाय को आरक्षण देने संबंधी राज्य के कानून को असंवैधानिक करार देते हुए खारिज कर दिया।
  • गाजियाबाद। वरिष्ठ पत्रकार अरूण पांडेय का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया।

6 मई –

  • नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी की कि लोगों का नैतिक तानाबाना बहुत हद तक विखंडित हो गया है, क्योंकि कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए एक साथ आने की बजाय वे आॅक्सीजन सिलेंडर, दवाओं और सांद्रकों की जमाखोरी और कालाबाजारी में लिप्त हैं। लोगों में इन्सानियत काफी हद तक खत्म हो चुकी है।
  • कोलकाता। केन्द्रीय विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन की कार पर पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले के पंचकुरी गाँव में हमला हुआ।

7 मई –

  • नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के समक्ष चुनाव आयोग के लिए पोल पैनल में शामिल एडवोकेट मोहित डी राम ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
  • नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एमवाई इकबाल (70) का निधन हो गया।

8 मई

  • बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से 23 शिक्षकों की मौत हो गई।
  • नई दिल्ली। भारत के औषधि महानियंत्रक ने डीआरडीओ द्वारा विकसित कोविड रोधी दवा 2डीआॅक्सी-डी-ग्लूकोज (2डीजी) के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दी।

9 मई

  • बीजिंग। चीन के अनियंत्रित हुए सबसे बड़े रॉकेट ‘लॉन्ग मार्च’ का मलबा पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश कर गया। इसके ज्यादातर विशेष जल गए तथा मालदीव के पास हिन्द महासागर में गिर गए।

10 मई

  • गुवाहटी। हिमंत बिस्वा सरमा ने असम के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
  • कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दूसरे सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में सामने आई भारतीय जनता पार्टी ने शुभेन्दु अधिकारी को नेता प्रतिपक्ष चुना।
  • नई दिल्ली। सागर पहलवान मौत मामले में दिल्ली पुलिस ने ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार के खिलाफ ‘लुक आउट नोटिस’ जारी किया।

11 मई

  • नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले के देवप्रयाग में शांता नदी के ऊपरी छोर पर दशरथ डांडा पर्वत नामक स्थान पर बादल फटने से दो भवन जमींदोज हो गए। वहीं कई इमारतें और दुकानें ध्वस्त हो गई।
  • हैदराबाद। भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्क्वाड्रन लीडर (सेवानिवृत्त) अनिल भल्ला (74) का निधन हो गया।
  • मुंबई। मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

13 मई

  • नई दिल्ली। राष्टÑीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश और बिहार में गंगा नदी में कई लाशें मिलने की शिकायत के बाद केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय और दोनों राज्यों को नोटिस जारी किया।

15 मई

  • अमृतसर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अमृतसर से छह बार सांसद रहे रघुनंदन लाल भाटिया (100) का निधन हो गया।
  • बीजिंग। चीन की अंतरिक्ष एजेंसी चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा भेजा गया पहला रोवर लेकर गया यान मंगल ग्रह पर उतरा।

16 मई

  • पुणे। कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य राजीव सातव (46) का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया।

17 मई

  • मुंबई। तौकते चक्रवाती तूफान ने भयावह रूप धारण किया। महाराष्टÑ, गुजरात और गोवा में सतर्कता बढ़ाई।
  • नई दिल्ली। जाने-माने विषाणु विज्ञानी शाहिद जमील ने कोरोना वायरस की जीनोम शृंखला का पता लगाने वाली केन्द्र सरकार की समिति आईएनएसएसीओजी के प्रमुख पद से इस्तीफा दिया।

18 मई

  • नई दिल्ली। भारत में एलोपैथ डॉक्टरों के शीर्षस्थ आईएमए के पूर्व राष्टÑीय अध्यक्ष और हार्ट केयर फाउंडेशन के प्रमुख पद्म श्री डॉ. केके अग्रवाल (62) का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया।

19 मई

  • नई दिल्ली। मुंबई में 2008 में हुए आतंकी हमलों के दौरान कमांडो का नेतृत्व करने वाले राष्टÑीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के पूर्व महानिदेशक जे.के.दत्त का कोविड-19 संबंधित जटिलताओं के चलते निधन हो गया।
  • जयपुर। राजस्थान सरकार ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित किया।
  • मुंबई। तौकते तूफान के चलते बजरा (बार्ज) पी-305 के समुद्र में डूबने से 49 लोगों की मौत और 37 लापता हो गए।
  • नई दिल्ली। सब्सिडी के नाम पर केन्द्र सरकार को चपत लगाने के आरोप में सीबीआई ने भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (इफ्को) के प्रबंध निदेशक (एमडी) व सीईओ यू.एस. अवस्थी और इंडियन पोटोश लि. (आईपीएल) के पूर्व एमडी प्रविंदर सिंह गहलोत सहित कई अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया।

20 मई

  • तिरुवनंतपुरम। माकपा नेता पिनराई विजयन ने दूसरी बार केरल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
  • जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार-हरियाणा के राज्यपाल रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगन्नाथ पहाड़िया (89) का कोरोना के चलते निधन हो गया।

21 मई

  • देहरादून। प्रसिद्ध पर्यावरणविद और चिपको आंदोलन नेता सुंदर लाल बहुगुणा (94) का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया।
  • मोगा। पंजाब के मोगा जिले में भारी बारिश के बीच मिग-21 बाइसन विमान खेत में दुर्घटनाग्रस्त होने से स्क्वाड्रन लीडर अभिनव चौधरी की मौत हो गई।

22 मई

  • काठमांडू। नेपाल की राष्टÑपति विद्या देवी भंडारी ने आधी रात को संसद भंग कर दी और 12 और 19 नवंबर को मध्यावधि चुनाव की घोषणा की।
  • मुंबई। दिग्गज संगीत निर्देशक रामलक्ष्मण (78) का निधन हो गया।

23 मई

  • मुंबई। परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्रीकुमार बनर्जी का निधन हो गया (70)।
  • नई दिल्ली। कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में करनाल से किसानों की 3000 गाड़ियां सिंघु बॉर्डर पर पहुंची।

25 मई

  • नई दिल्ली। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुबोध कुमार जायसवाल दो साल के लिए सीबीआई प्रमुख नियुक्त किए गए।

26 मई

  • बालाचोर। चक्रवाती तूफान ‘यास’ ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी तबाही मचाई।

27 मई

  • नई दिल्ली। अनुसंधान और विश्लेषण विंग (रॉ) के प्रमुख सामंत कुमार गोयल और खुफिया विभाग (आइबी) के अध्यक्ष अरविंद कुमार का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा।
  • नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने ब्लैक फंगस संक्रमण को महामारी घोषित किया।

28 मई

  • मुंबई। बसपा प्रमुख मायावती पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के चलते अभिनेता रणदीप हुड्डा को संयुक्त राष्टÑ की जंगली जानवरों की प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण संबंधी संधि के राजदूत के पद से हटाया गया।
  • अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से 67 लोगों की मौत हो गई।

29 मई 

  • चेन्नई। पुलवामा में शहीद हुए मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल की पत्नी निकिता कौल सेना में शामिल हुर्इं।

1 जून

  • नई दिल्ली। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर केन्द्र सरकार ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया।
  • नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पूर्व इस्तीफा देने वाले स्वपन दासगुप्ता को फिर राज्यसभा का सदस्य मनोनीत किया गया।
  • नई दिल्ली। सरकार ने एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया।

2 जून

  • नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा को राष्टÑीय मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
  • नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने ‘मॉडल किरायेदारी अधिनियम’ के मसौदे को मंजूरी दी, जिसके तहत प्रत्येक जिले में पृथव किराया प्राधिकार, अदालत और न्यायाधिकरण का गठन किया जाएगा ताकि मालिकों एवं किरायदारों के हितों की रक्षा की जा सके।

3 जून

  • नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने कथित उर्वरक घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले और 685 करोड़ रुपये की रिश्वत के मामले की जांच के सिलसिले में राष्टÑीय जनता दल नेता एवं राज्यसभा सांसद अमरेन्द्र धारी सिंह को गिरफ्तार किया।
  • नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के खिलाफ हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर को निरस्त करते हुए कहा कि सरकार की आलोचना करना हर नागरिक का अधिकार है, बशर्ते उसने अपने वक्तव्य से लोगों को हिंसा के लिए न उकसाया हो।
  • नई दिल्ली। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश निशंक पोखरियाल ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के योग्यता प्रमाणपत्र की वैधता अवधि को सात वर्ष से बढ़ाकर आजीवन करने के निर्णय की घोषणा की।

4 जून

  • नई दिल्ली। 5जी नेटवर्किंग के खिलाफ अभिनेत्री जूही चावला एवं अन्य दो अन्य की याचिका को कानूनी रूप से त्रुटिपूर्ण एवं अविचारणीय बताते हुए हाईकोर्ट ने उनके दीवानी मुकदमे को खारिज कर दिया। साथ ही याचिकाकर्ताओं पर 20 लाख रुपये हर्जाना लगाया।
  • नई दिल्ली। मॉरीशस के पूर्व राष्टÑपति अनिरुद्ध जगन्नाथ के निधन पर सरकार ने एक दिन का राष्टÑीय शोक घोषित किया।

5 जून

  • कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने सांसद अभिषेक बनर्जी को पार्टी का राष्टÑीय महासचिव बनाया।
  • नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना मामले घटने पर मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आॅड-ईवन आधार पर बाजार, मॉल और मेट्रो को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने का ऐलान किया।

7 जून

  • नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 18 से 44 साल आयु वर्ग के सभी देशवासियों के लिए राज्यों को कोरोना रोधी टीका मुफ्त उपलब्ध कराने का ऐलान किया।
  • पुणे। एक औद्योगिक क्षेत्र स्थित रासायनिक संयंत्र में भीषण आग लगने से 18 कर्मचारियों की मौत हो गई।
  • कोलकाता। पश्चिम बंगाल के तीन जिलों में बिजली गिरने से 20 लोगों की मौत हो गई।

9 जून

  • उत्तर प्रदेश कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी व पूर्व मुख्य सचिव अनूप चन्द्र पांडेय को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया।
  • कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के समर्थन में आई।
  • नई दिल्ली। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और युवा नेता जितिन प्रसाद ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा।

10 जून

  • कोलकाता। प्रख्यात राष्टÑीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक बुद्धदेव दासगुप्ता (77) का निधन हो गया।
  • मुंबई। मलवनी इलाके में तीन मंजिला इमारत ढहने से आठ बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई।
  • नई दिल्ली। एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और भारतीय मुक्केबाजी को नई दिशा देने वाले डिंको सिंह (42) का निधन हो गया।

11 जून

  • पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया।
  • भुवनेश्वर। वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ता, गांधीवादी एवं प्रख्यात पर्यावरणविद् पद्मश्री राधामोहन (78) निधन हो गया।
  • नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार कंचन गुप्ता को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया।

12 जून

  • न्यूयॉर्क। अशांत शिंजियांग प्रांत में लाखों मुसलमानों को हिरासत में रखने के उद्देश्य से चीन द्वारा गोपनीय तरीके से बनाए गए जेल और अन्य भवनों के बारे में जानकारी सार्वजनिक करने वाली खबरें लिखने वाली भारतीय मूल की पत्रकार मेघा राजगोपालन और दो अन्य पत्रकारों को इनोवेटिव इंवेस्टिगेटिव पत्रकारिता के लिए पुलित्जर पुरस्कार दिया गया।
  • चंडीगढ़। पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर शिरोमणि अकाली दल और बहुत समाज पार्टी ने गठबंधन किया।
  • नई दिल्ली। भारत के औषधि महानियंत्रक ने सीएसआईआर और लक्साई लाइफ साइंसेज को कोविड-19 मरीजों पर कोलचीसीन दवा के क्लीनिकल परीक्षण को मंजूरी दी।

13 जून

  • नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सभी गतिविधियों को खोलने का निर्णय लिया।
  • देहरादून। कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश (80) का निधन हो गया।

14 जून

  • नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी के छह लोकसभा सदस्यों में से पाँच ने एकजुट होते हुए चिराग पासवान को पार्टी के मुखिया पद से हटाने के लिए हाथ मिलाया और उनके चाचा पशुपति कुमार पारस को इस पद के लिए चुना।
  • आरा। बिहार के भोजपुर जिले में एक अदालत ने 2018 में हुई बैग कारोबारी की हत्या के मामले में कुख्यात अपराधी खुर्शीद कुरैशी सहित 10 अभियुक्तों को फांसी और एक-एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

16 जून

  • नई दिल्ली। ट्विटर ने आईटी नियमों का पालन न करके और नए दिशानिर्देशों के तहत अनिवार्य प्रमुख कर्मियों को नियुक्त नहीं करके भारत में मिली कानूनी सुरक्षा खोई।

17 जून

  • नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने साइबर धोखाधड़ी से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए राष्टÑीय हैल्पलाइन 155260 और रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म शुरू किया।
  • सीबीएसई की इस साल की 12वीं की बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन छात्रों के पिछले तीन साल के प्रदर्शन के आधार पर तय करने के फार्मूले को सुप्रीम कोर्ट ने मंजूरी दी।
  • नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने टिप्पणी की कि कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन इसी तरह जारी रहा तो, ‘हम बड़ी मुश्किल में आ जाएंगे। ऐसा हुआ तो भगवान ही हमें बचा पाएगा।’

19 जून

  • नई दिल्ली। उद्योग एवं आंतरिक व्यापार विभाग के सचिव डॉ. गुरुप्रसाद महापात्र का कोरोना के चलते निधन
    हो गया।
  • लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पूर्व नौकरशाह एवं मऊ से विधान परिषद सदस्य ए.के. शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया।

22 जून

  • बेंगलुरू। बेंगलुरू की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा को 10 साल पहले एक टीवी इंटरव्यू में नंदी इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरिडोर एंटरप्राइजेज के खिलाफ अपमानजनक बयान के लिए कंपनी को हर्जाने के रूप में दो करोड़ रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया।

23 जून

  • नई दिल्ली। अंतरराष्टÑीय ओलंपिक दिवस 2021 पर दिल्ली के मुख्य अरविन्द केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने देश की पहली महिला ओलंपिक पदक विजेता कर्णम मल्लेश्वरी को दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की पहली कुलपति नियुक्त की।

25 जून

  • नई दिल्ली। सुरेश एन. पटेल को केन्द्रीय सतर्कता आयोग में सीवीसी नियुक्त किया गया।

26 जून

  • नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को असम के कामरूप जिले की रंगिया विधानसभा सीट से विधायक भाबेश कलिता का पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया।

27 जून

  • जम्मू। उच्च सुरक्षा वाले हवाई अड्डा परिसर में स्थित वायुसेना स्टेशन में दो ड्रोन ने विस्फोटक गिराए, जिसमें विस्फोट से हवाई प्रतिष्ठान के तकनीकी क्षेत्र में एक इमारत की छत गिर गई।

28 जून

  • पेरिस। विश्व कप के तीसरे चरण में तीन स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी विश्व रैंकिंग में फिर से शीर्ष पर काबिज हुई।
  • नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने अटॉर्नी जनरल के.के. वेणुगोपाल का कार्यकाल एक साल बढ़ाया।

29 जून

  • नई दिल्ली। भारत के औषधि महानियंत्रक ने मुंबई की औषधि कंपनी सिपला को आपात उपयोग के लिए मॉडर्ना के कोविड-19 टीके के आयात की अनुमति दी।
  • नई दिल्ली। बालाजी श्रीवास्तव को दिल्ली पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया।
  • नई दिल्ली। देश की राजधानी में गर्मी ने पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया, यहां तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

30 जून

  • लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी मुकुल गोयल को राज्य का नया डीजीपी नियुक्त किया।

अलविदा 2021 : जानें, जनवरी और फरवरी की प्रमुख घटनाएं

अलविदा 2021 : जानें, March और April की प्रमुख घटनाएं

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।