हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा 12वीं के छात्...

    12वीं के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या

    murder in rohtak sachkahoon

    रोहतक। सुनारिया में स्कूल से लौट रहे 12वीं के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर शिवाजी कालोनी थाना पुलिस और सीआइए की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

    जानकारी के अनुसार सुनारिया गांव का रहने वाला अनूप चाय की दुकान चलाता है। उसका 17 वर्षीय बेटा मोहित गांव के ही सरकारी स्कूल में 12वीं क्लास का छात्र था। मंगलवार सुबह मोहित स्कूल में गया था। वह छुट्टी के बाद काफी देर तक घर नहीं लौटा। इसी बीच परिजनों को पता चला कि घर से करीब एक किलोमीटर दूर मोहित घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा है। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। उस समय मोहित लहुलूहान हालत में तड़प रहा था। इसके बाद घायल को उपचार के लिए पीजीआई एमएस में लेकर पहुंचे। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here