हमसे जुड़े

Follow us

10.2 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home कारोबार विदेशी मुद्रा...

    विदेशी मुद्रा भंडार 67.8 करोड़ डॉलर घटकर 634.28 अरब डॉलर पर

    Foreign exchange reserves cross $ 560 billion

    मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 21 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 67.8 करोड़ डॉलर घटकर 634.28 अरब डॉलर रह गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 2.23 अरब डॉलर बढ़कर 634.96 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 21 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.16 अरब डॉलर कम होकर 569.6 अरब डॉलर पर आ गया। वहीं, इस दौरान स्वर्ण भंडार 56.7 करोड़ डॉलर बढ़कर 40.34 अरब डॉलर पर पहुंच गया। आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 6.8 करोड़ डॉलर घटकर 19.15 अरब डॉलर और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 2.2 करोड़ डॉलर गिरकर 5.21 अरब डॉलर रह गई।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here