हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश पंजाब की आप स...

    पंजाब की आप सरकार के राह चली मनोहर सरकार: हरियाणा में करप्शन रोकने के लिए बनाई हाई पावर कमेटी

    Haryana News
    Haryana News: सीएम मनोहर का महिलाओं के लिए मनमोहक ऐलान

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने वीरवार को सभी उपायुक्तों और जिला अधीक्षकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि विजिलेंस को और भी मजबूत करेंगे और इसका मंडल स्तर तक विस्तार किया जाएगा। एक करोड़ से कम और श्रेणी ए, बी और सी के कर्मचारियों के लिए मंडल स्तरीय टीम केस पर काम करेगी। सीएम ने कहा कि सरकारी खजाने का दुरुप्रयोग नहीं होने देंगे। इस दौरान उन्होंने बड़ा ऐलान भी कर दिया। सीएम ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में भ्रष्टाचार के खिलाफ हाई पावर कमेटी बनाने का ऐलान किया। डीजीपी और विजिलेंस के निदेशक समेत तमाम आलाधिकारी कमेटी में होंगे। कमेटी हर महीने बैठक करेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जिला स्तर की विजिलेंस टीम को मजबूत किया है। पिछले कुछ वक्त में 98 शिकायतें मिली हैं। अंत्योदय मेले का तीसरा राउंड अब मई में शुरू होगा। 142000 लोगों ने अब तक लोन के लिए आवेदन किया था। इनमें से 82000 को सत्यापित किया गया है। एक लाख रुपये वार्षिक आय वाले परिवारों की आय बढ़ाना सरकार का प्रमुख लक्ष्य है।

    नया एचआर विभाग बनाने की ऐलान

    हरियाणा में कर्मचारियों के लिए नया एचआर विभाग बनेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसकी घोषणा की है। यह विभाग कर्मचारियों के तबादले, सेवा ब्योरा, सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन संबंधी मामले को देखेगा। खास बात यह है कि विभाग मुख्यमंत्री के पास रहेगा और चंद्रशेखर खरे विभाग के अधिकारी होंगे। बैठक के दौरान सीएम मनोहर लाल ने उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों से फीडबैक लिया। पेपर में नकल कराने वाले गिरोह, अवैध हथियार की तस्करी जैसे मुद्दों पर अधिकारियों से बात की।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here