हमसे जुड़े

Follow us

25 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home कारोबार मुंबई में पेट...

    मुंबई में पेट्रोल 120 और डीजल 104 रुपये प्रति लीटर के पार

    Petrol, Diesel, Price, Increased, Today

    16 दिन में 14वें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट

    नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में पिछले 16 दिन में 14वीं बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है। इस दौरान पेट्रोल-डीजल के दामों में तकरीबन 10 रुपये प्रति लीटर की तेजी आयी है। तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने बुधवार को इन दोनों र्इंधन के दामों में फिर से बढ़ोतरी की। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल-डीजल के दामों में 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गई। इस वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल के 96.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, मुंबई में आज हुई 84 पैसे की वृद्धि के बाद पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 85 पैसे से बढ़कर 104.77 रुपये प्रति लीटर पर है।

    रूस के यूक्रेन पर हमला करने के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित होने की आशंका में इनकी कीमतों में उछाल आया है। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 137 दिनों की स्थिरता के बाद 22 मार्च 2022 से बढ़नी शुरू हुई हैं। कंपनियों ने 24 मार्च और 01 अप्रैल को छोड़कर हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढाव देखने को मिल रहा है। लंदन ब्रेंट क्रूड आज 0.23 प्रतिशत से बढ़कर 106.88 डालर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.01 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 101.97 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। उल्लेखनीय है कि पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

    देश में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल मिल रहा श्रीगंगानगर में

    आज फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, पेट्रोल के दाम 88 पैसे तो डीजल के दामों में 81 पैसे की बढ़ोतरी, श्रीगंगानगर में पेट्रोल के दाम पहुंचे 123.16 रुपए प्रति लीटर, वहीँ डीजल के दाम पहुंचे 105.55 रुपये प्रति लीटर, डीलर एसोसिएश अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता ने एक रेट की मांग की।

    देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-

        महानगर               पेट्रोल               डीजल 

    • दिल्ली               105.41               96.67
    • कोलकाता          115.12               99.83
    • मुंबई               120.51               104.77
    • चेन्नई               110.85               100.94

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here