हमसे जुड़े

Follow us

35.1 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा ट्रेन के आगे ...

    ट्रेन के आगे कूदकर युवक युवती ने की खुदकुशी

    Commits Suicide sachkahoon

    रेवाड़ी। रेवाड़ी जिले में युवक और युवती ने एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर (Commits Suicide) ली। दोनों के शव दिल्ली रेलमार्ग पर ट्रैक पर पड़े मिले। हालांकि अभी दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जीआरपी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब पौने 2 बजे रेवाड़ी से दिल्ली जा रही मालगाड़ी के चालक ने आउटर सिग्नल कुंभवास के पास एक शव पड़ा होने की सूचना जीआरपी को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी थाना से पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती का बिना सिर वाला धड़ पड़ा था। रात के अंधेरे में ही तलाशी अभियान चलाया तो कुछ ही दूरी पर उसका सिर पड़ा मिल गया।

    साथ ही ट्रैक के पास पुलिस ने एक युवक का शव भी बरामद किया। युवक का चेहरा भी बुरी तरह कुचला हुआ था। मौके पर पुलिस को ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला, जिससे उनकी शिनाख्त हो सके। पुलिस को अंदेशा है कि दोनों ने दिल्ली से रेवाड़ी जाने वाली मंडोर एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या (Commits Suicide) की है। पुलिस ने दोनों शवों को शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here