हमसे जुड़े

Follow us

16.7 C
Chandigarh
Wednesday, January 21, 2026
More

    जल रहा श्रीलंका, महिंदा राजपक्षे के घर में लगाई आग, 5 की मौत, 12 मंत्रियों के घर फूंके

    Mahinda Rajapaksa House Burnt

    कोलंबो (एजेंसी)। श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट के मद्देनजर आक्रोशित सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों महिंदा राजपक्षे के पुश्तैनी मकान को आग के हवाले कर दिया। घटना के वायरल वीडियो फुटेज में पूरे घर को आग की लपटों से घिरा हुआ दिखाया गया है और इसमें लोगों को सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भी देखा जा सकता है। देश में मौजूदा सरकार के खिलाफ बढ़ते विरोध के बीच प्रधानमंत्री के पद से महिंदा राजपक्षे के इस्तीफे के बाद यह घटना सामने आई है। वहीं इस हिंसा में 5 लोगों की मौत हो गई है और 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए है। इस हिंसा में एक सांसद की भी मौत हो गई है।

    श्रीलंका में हालात बेकाबू

    • श्रीलंका के हंबनटोटा में महिंदा राजपक्षे के पैतृक घर में प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी। इस घटना के वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसके अलावा कुछ मंत्रियों के घरों में भी तोड़फोड़ और आगजनी की गई है।
    • इससे पहले श्रीलंका में भड़की हिंसा के बाद प्रधानमंत्री राजपक्षे ने अपना इस्तीफा दे दिया। इस हिंसा में श्रीलंका के एक सांसद समेत पांच लोगों की मौत हो गई और करीब 150 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
    • श्रीलंका में आर्थिक हालात बिगड़ने को लेकर पिछले कई हफ्तों से विरोध प्रदर्शन चल रहे थे, लेकिन जब सरकार के पास आयात के लिए भी फंड खत्म हो गया तो लोग सड़कों पर उतर आए और हिंसा फैलने लगी। लोगों का गुस्सा पीएम राजपक्षे और उनके समर्थक नेताओं पर उतर रहा है।
    • श्रीलंका के तमाम शहरों में पूरी तरह से कर्फ्यू लगा दिया गया है। पुलिस हिंसा को रोकने के लिए प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आंसू गैस और बल का प्रयोग कर रही है। लेकिन फिलहाल हालात काबू से बाहर नजर आ रहे हैं और प्रदर्शन करने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
    • श्रीलंका के घटनाक्रम पर भारत करीब से नजर बनाए हुए है। इस बीच कोलंबो में भारतीय उच्चयोग ने संकट की स्थिति में भारतीयों की मदद के लिए आपात मोबाइल नंबर +94-773727832 जारी किया है।
    • पुलिस ने बताया है कि, आक्रोशित भीड़ ने पूर्व मंत्री जॉनसन फर्नांडो के कुरुनेगाला और कोलंबों स्थित कार्यालयों पर हमला किया है। उनके बार में भी आग लगाये जाने की खबर है। पूर्व मंत्री नीमल लांजा के आवास पर भी हमला किया गया है जबकि महापौर समन लाल फर्नांडो के आवास में आग लगा दी गई।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here