हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब खेल प्रतियोगि...

    खेल प्रतियोगिता में कुलदेव सिंह ने जीते गोल्ड और सिल्वर मैडल

    Kuldev Singh Sachkahoon

    गांव हसनपुर पहुंचने पर किया जाएगा भव्य स्वागत : गांववासी

    मुल्लांपुर दाखां(सच कहूँ/मलकीत सिंह)। कर्नाटक के शहर बैंगलोर के जय प्रकाश नारायण स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स में 11 मई से 15 मई 2022 तक हुई नेशनल पैन इंडिया मास्टर गेमस खेलों में पंजाब के खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें लुधियाना जिले से संबंधित गांव हसनपुर के निवासी कुलदेव सिंह ने गोल्ड और सिल्वर मैडल जीत कर गांव, जिला और अपने विभाग का नाम रौशन किया। कुलदेव सिंह आज (16 मई को) अपने गांव हसनपुर लौट रहे हैं, जिसका गांववासी भव्य स्वागत करेंगे। जानकारी के मुताबिक कुलदेव सिंह ने 110 मीटर हार्डलिस में गोल्ड और जेवलिन थ्रो और 100*4 मीटर रेस में सिल्वर मैडल जीता है।

    इन राष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों में पूरे देश से अलग-अलग राज्यों के 4000 के करीब खिलाड़ियों ने 10 अलग-अलग खेलों में भाग लिया। कुलदेव सिंह रेलवे पुलिस फोर्स (आर.पी.ऐफ) फिरोजपुर में बतौर सेवा निभा रहे हैं। इस गौरवमयी उपलब्धि के लिए सूबेदार बलविन्दर सिंह, मन्द्र सिंह, जसवंत सिंह और खेल प्रेमियों ने विजेता खिलाड़ी कुलदेव सिंह को विशेष तौर पर बधाईयां दी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here