हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Sunday, March 8, 2026
More
    Home देश एलआईसी का शेय...

    एलआईसी का शेयर पहले दिन करीब आठ प्रतिशत घाटे पर बंद

    मुंबई (एजेंसी)। भारतीय जीवन बीमा निगम(एलआईसी) का शेयर सूचीबद्ध होने के पहले दिन मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में 7.75 प्रतिशत गिरकर 875.45 रुपये पर बंद हुआ जबकि शेयर बाजार कुल मिलाकर जोरदार बढ़त पर था। बीएसई में एलआईसी का शेयर सुबह करीब आठ प्रतिशत गिरावट के साथ 867.20 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ था। कारोबार के दौरान यह निर्गम मूल्य से बराबर नीचे बना रहा। बीएसई में शेयर ऊपर में 920 रुपये तथा नीचे में 860.10 रुपये तक गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में एलआईसी 8.01 प्रतिशत गिरकर 873 रुपये पर बंद हुआ। सुबह एनएसई में यह 872 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ था। समान्य शेयरधारकों को यह शेयर 949 रुपए के भाव पर जारी किया गया था। एलआईसी ने कंपनी के पॉलिसीधारकों और रिटेल निवेशकों को 889 रुपए और 904 रुपए प्रति शेयर के भाव पर शेयर आवंटित किए थे। बीएसई के आंकड़ों के अनुसार वहां एलआईसी के कुल 245.51 करोड़ रुपये मूल्य के 27.55 लाख शेयरों की खरीद-फरोख्त हुयी। बीएसई में बंद भाव के हिसाब से एलआईसी की बाजार हैसियत 5,53,721.92 करोड़ रुपये है। बाजार में उपलब्ध कंपनी के 10 रुपये अंकित मूल्य के शेयरों का मूल्यांकन 16,611.66 करोड़ रुपये रहा। एनएसई में एलआईसी के 4,345.59 करोड़ रुपये के सौदों में कुल 4,87,92,877 शेयरों का लेनदेन हुआ।

    क्या है मामला

    एनएसई में बंद भाव के हिसाब से एलआईसी का कुल बाजार मूल्यांकन 5,52,172.29 करोड़ रुपये तथा बाजार में उपलब्ध इसके शेयरों का मूल्यांकन 16,607.86 करोड़ रुपये रहा। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 1344.63 अंक की उड़ान भरकर पांच दिन बाद 54 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 54318.47 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 434.45 अंक की छलांग लगाकर 16 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर 16276.75 अंक पर पहुंच गया। उल्लेखनीय है कि भारत की दिग्गज बीमा कंपनी एलआईसी के प्रथम आईपीओ में प्रस्तुत किए गए शेयरों की तुलना में 2.95 प्रतिशत आवेदन प्राप्त हुए थे। यह निर्गम आम निवेशकों के लिए चार मई से खुला था और इसमें बोली लगाने के लिए नौ मई आखिरी दिन था। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार इस निर्गम में कुल 47.83 करोड़ शेयरों के लिए आवेदन मिले थे जबकि बिक्री के लिए 16.2 करोड़ प्रस्तुत किए गए थे। एलआईसी के पॉलिसीधारकों के लिए आरक्षित वर्ग में अभिदान 6.11 गुना रहा था जबकि कंपनी के कर्मचारियों के लिए आरक्षित शेयरों के लिए 4.39 गुना आवेदन प्राप्त हुए थे। यह देश में अबतक का सबसे बड़ा आईपीओ है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here