हमसे जुड़े

Follow us

33.4 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी समाधान दिवस म...

    समाधान दिवस में नही पहुंचे ड्रेनेज व जल निगम के एक्सईएन, डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

    Kairana News
    Kairana News: समाधान दिवस में नही पहुंचे ड्रेनेज व जल निगम के एक्सईएन, डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

    कैराना तहसील मुख्यालय पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान व एसपी नरेन्द्र प्रताप सिंह ने सुनी जनसमस्याएं

    • विभिन्न मामलों से सम्बन्धित 28 शिकायती-पत्र हुए प्राप्त, तीन का मौके पर निस्तारण

    कैराना (सच कहूँ/संदीप इन्सां)। Kairana News: सम्पूर्ण समाधान दिवस के प्रति गम्भीरता न दिखाने वाले अधिकारियों को लेकर डीएम अरविन्द कुमार चौहान ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। उन्होंने कैराना तहसील मुख्यालय पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित रहने पर ड्रेनेज विभाग व जल निगम के अधिशासी अभियंताओं(एक्सईएन) को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। वहीं, कार्यक्रम में विभिन्न मामलों से सम्बंधित 28 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी है। Kairana News

    मार्च माह के प्रथम शनिवार को तहसील मुख्यालय पर स्थित सभागार कक्ष में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता डीएम शामली अरविन्द कुमार चौहान ने की। इस दौरान विभिन्न मामलों से सम्बंधित 28 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से तीन शिकायतों का अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया। शेष प्रार्थना-पत्रों को शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागों को प्रेषित कर दिया गया। शनिवार को कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान सख्त नजर आए। उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस के प्रति गम्भीरता न दिखाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए है। डीएम ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित रहने पर ड्रेनेज विभाग के अधिशासी अभियंता सुधांशु मनोहर व जल निगम के अधिशासी अभियंता फूल सिंह यादव को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा है। उन्होंने दोनों अधिकारियों को अपना स्पष्टीकरण देने हेतु निर्देशित किया है। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस सरीखे कार्यक्रम शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में निहित है। ऐसे में यहां पहुंचने वाली शिकायतों का धरातलीय व निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

    उन्होंने मातहतों को शिकायतों के पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही, शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता बरतने पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी है। एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह ने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को शिकायत लेकर आने वाले लोगो के साथ में शिष्ट व शालीन व्यवहार रखने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि आमजन की शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली व लापरवाही किसी सूरत में बर्दाश्त नही की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार, जिला विकास अधिकारी प्रेमचंद, जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी अंकुर यादव, एसडीएम निधि भारद्वाज, सीओ हेमंत कुमार, तहसीलदार अर्जुन चौहान, आपूर्ति निरीक्षक मदनपाल सिंह व शौदान सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कैराना समयपाल अत्री समेत विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Bullet Bike Challan: खरखौदा ट्रैफिक पुलिस ने बुलेट पटाखा मोटरसाइकिल का काटा 33,500 का चालान, बाइक की इम्पाउंड