हमसे जुड़े

Follow us

25.3 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मानकों के विप...

    मानकों के विपरीत कार्य कर रहे पालिका के ठेकेदार, डीएम से शिकायत

    Kairana News
    सांकेतिक फोटो

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: नगरपालिका परिषद के कई सभासदों ने पालिका के ठेकेदारों पर मानकों के विपरीत निर्माण कार्य करने का आरोप लगाया है। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर कार्यवाही किये जाने की मांग की है। शनिवार को कस्बे के विभिन्न वार्डो के निर्वाचित सभासद व उनके प्रतिनिधि तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे डीएम शामली अरविन्द कुमार चौहान को एक शिकायती-पत्र सौंपा। बताया कि नगर पालिका परिषद कैराना के द्वारा कस्बे के वार्ड संख्या-22 में स्थित मोहल्ला खैलकलां में नाला निर्माण किया जा रहा है। Kairana News

    इसके अलावा, वार्ड संख्या-07 में भी नाला व सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। आरोप है कि उक्त निर्माण कार्य मानकों के विपरीत किया जा रहा है। वार्ड सभासद मौके पर पहुंचकर एस्टीमेट के अनुसार कार्य करने को कहते है, लेकिन कोई सुनवाई नही होती। आरोप है कि ठेकेदार निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार करना चाह रहे है। वह जानबूझकर काम बंद करके पालिका की मिलीभगत से अपनी रनिंग पेमेंट निकालने की फिराक में है। पत्र में निर्माण कार्यों को सक्षम अधिकारियों की देखरेख में कराने की मांग की गई है। शिकायती-पत्र पर सकुलत, तौसीफ चौधरी, मोहम्मद साजिद, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद फुरकान, राजपाल, मोहसीन अली, शबाना आदि के हस्ताक्षर अंकित है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– लापता सफाई कर्मचारी का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव