हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home देश सोहणे सतगुरू ...

    सोहणे सतगुरू जी के यू ट्यूब पर दर्शन कर जमकर नाची साध-संगत

    Dr. MSG

    खारियां (सच कहूँ/सुनील कुमार )। ब्लॉक रामपुरथेड़ी-चक्कां की समस्त साध-संगत ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की आगमन की खुशी में डेरा हरिद्वार धाम में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया। जिसमें ब्लॉक के सभी गावों सहित पड़ोसी ब्लॉक से सैंकड़ों की तादात में साध संगत ने शिरकत की।
    गौरतलब है कि पूज्य गूरू जी सारी साध-संगत को सुबह इंस्टाग्राम पर और शाम को यू ट्यूब पर दर्शन देते है जिसके बाद सारी साध-संगत में उत्साह भर जाता है और वो गुरू जी प्यार में मतवाली होकर खुशियां मनाती है और ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचती है।


    इस दौरान ब्लॉक भंगीदास राजाराम इन्सां ने जोर से इलाही नारे के साथ विनती भजन बोलकर नामचर्चा का शुभारंभ किया। जिसके उपरांत अनेकों कविराजों ने भजन बोले तो वहीं साध संगत ने नाच गाकर खुशी जाहीर की। इसी दौरान ब्लॉक भंगीदास राजाराम इन्सां ने डेरा सच्चा सौदा द्वारा पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन रेहनुमाई में चलाए जा रहे 39 मानवाता भलाई के कार्यों में बढ़ चढ़ कर सेवा लगाने व झूठी अफवाहों से बचते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

    45 मैंबर बृजलाल इन्सां ने की अफवाहों से बचने की अपील

    हरिणाणा के 45 मैम्बर बृजलाल इन्सां ने साध-संगत को सोशल मीडिया के माध्यम से पूज्य गुरू जी के वचनों को सुनने व अफवाहों से बचने की अपील की। नामचर्चा के दौरान बहनों ने लंगर सेवा तो भाइयों ने सफाई व जल सेवा का कार्य बखुबी किया। इसके बाद प्रेमी सिकन्दर सिंह इन्सां ने पवित्र ग्रंथ के अनमोल वचन पढ़कर सुनाए। इस अवसर पर ब्लॉक भंगीदास राजाराम इन्सां, 15 मैम्बर नवतेज इन्सां, विजय इन्सां, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार व जिम्मेवार, विभिन्न समितियों के सदस्य, गांव भंगीदास व साध-संगत मौजूद रही।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here