हमसे जुड़े

Follow us

25.6 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान उदयपुर घटना क...

    उदयपुर घटना के दोनों मुख्य आरोपियों को 13 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा

    Udaipur Tailor

    उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में अदालत ने कन्हैयालाल हत्याकांड के दोनों मुख्य आरोपियों को आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया।पुलिस के विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) ने इस मामले के दोनों मुख्य आरोपी रियाज और गौस मोहम्मद को कड़ी सुरक्षा के बीच जिला सत्र न्यायालय में पेश किया और उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का अनुरोध किया। इस पर अदालत ने दोनों को तेरह जुलाई तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों को जब अदालत में पेश करने के लिए लाया गया तब वकीलों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग की। अदालत के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो जाने पर उन्हें अदालत के दूसरे दरवाजे से निकालकर जेल ले जाया गया। उल्लेखनीय है कि इस मामले को यूएपीए के तहत दर्ज किया गया है और मामले की जांच राष्ट्रीय अनुसंधान एजेंसी (एनआईए) कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here