हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश कोविड टीकाकरण...

    कोविड टीकाकरण में 198.33 करोड़ टीके लगे

    Corona Vaccination

    नयी दिल्ली। देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के तहत 198.33 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक आज सुबह आठ बजे तक 198 करोड़ 33 लाख 18 हजार 772 टीके दिये जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 11 लाख 44 हजार 489 टीके लगाए गए हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 18,930 नये मामले सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या कुल चार करोड 35 लाख 66 हजार 739 हो गयी है। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 3.86 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 4.32 प्रतिशत है।

    मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 14,650 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 29 लाख 21 हजार 977 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.52 प्रतिशत है। देश में सक्रिय मामले आज 1,19,457 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.27 प्रतिशत हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 4,38,005 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 86.53 करोड़ परीक्षण किए जा चुके हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here