हमसे जुड़े

Follow us

25 C
Chandigarh
Saturday, March 7, 2026
More
    Home खेल रवि, विनेश, न...

    रवि, विनेश, नवीन ने स्वर्ण, पूजा ने जीता कांस्य

    Commonwealth Games

    बर्मिंघम (एजेंसी)। रवि दहिया, विनेश फोगाट और नवीन ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कुश्ती में भारत के शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए शनिवार को देश की पदक तालिका में तीन स्वर्ण जोड़े। दूसरी ओर, पूजा गहलोत ने महिला 50 किग्रा में कांस्य पदक हासिल किया। टोक्यो ओलंपिक के सिल्वर मेडलिस्ट रवि ने 57 किग्रा फाइनल में नाइजीरिया के वेल्सन एबीकेवेनिमो को तकनीकी श्रेष्ठता से हराकर स्वर्ण पदक जीता। राष्ट्रमंडल खेलों में तीन बार के पदक विजेता वेल्सन ने मुकाबले की शुरूआत में रवि को पॉइंट स्कोर करने का कोई मौका नहीं दिया, लेकिन रवि ने अंतत: उनके पैरों को जकड़कर अंकों की झड़ी लगा दी और अपने पहले ही राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण हासिल किया।

    भारत का दबदबा

    दूसरी ओर, राष्ट्रमंडल खेल 2014 और 2018 की गोल्ड मेडलिस्ट विनेश फोगाट ने महिला 53 किग्रा का फाइनल जीतकर स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की। विनेश ने एकतरफा फाइनल मुकाबले में श्रीलंका की चमोदया केशानी को चित्त (विन बाई फॉल) करके स्वर्ण हासिल किया। बर्मिंघम 2022 में विनेश का दबदबा ऐसा रहा कि उन्होंने अपने किसी भी मैच में विपक्षी को पॉइंट स्कोर नहीं करने दिये।

    नवीन ने भारत को कुश्ती में दिन का तीसरा और कुल छठा स्वर्ण दिलाते हुए पाकिस्तान के मोहम्मद शरीफ ताहिर को 9-0 से मात दी। इस जीत के साथ भारत ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में 12 स्वर्ण पूरे कर लिये। पहलवान पूजा गहलोत ने 50 किग्रा के कांस्य पदक मैच में स्कॉटलैंड की क्रिस्टेल लेमोफेक को मात दी। क्रिस्टेल ने मैच की शुरूआत में पूजा को टेकडाउन करके दो अंक हासिल कर लिये थे, लेकिन पूजा ने उन्हें गटरेंच करके पहले 10 पॉइंट लिये, और फिर टेकडाउन के दो पॉइंट के साथ तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर कांस्य पदक जीता।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here