हमसे जुड़े

Follow us

21.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पौधारोपण को ल...

    पौधारोपण को लेकर साध-संगत में उत्साह

    Dr MSG guru

    पावन अवतार माह की खुशी में लक्कड़ांवाली में नामचर्चा आयोजित

    ओढां (राजू)। ब्लॉक श्री जलालआणा साहिब की ब्लॉक स्तरीय स्पेशल नामचर्चा गांव लक्कड़ांवाली के आश्रम मेंं धूमधाम से आयोजित हुई। नामचर्चा का लाभ उठाने के लिए काफी संख्या में साध-संगत मौजूद रही। नामचर्चा की शुरुआत ब्लॉक भंगीदास सुरजीत इन्सां ने बेनती भजन के साथ की तदुपरांत कविराजों ने खुशी प्रथाए भजनों एवं कव्वालियों के जरिए गुरुयश गाया। उपस्थित साध-संगत को पूज्य गुरु जी के पावन अवतार माह की बधाई देते हुए ब्लॉक भंगीदास ने कहा कि साध-संगत ने 15 अगस्त को पौधारोपण के महाभियान के लिए पूरी तरह से तैयार रहना है।

    वहीं उन्होंने साध-संगत से आह्वान करते हुए कहा कि अगर कोई जरूरतमंद व्यक्ति है तो उसकी पहचान कर ब्लॉक कमेटी को बताया जाए ताकि उसकी यथासंभव मद्द की जा सके। वहीं इस अवसर पर 45 मेंबर कमेटी ने भी साध-संगत को मानवता भलाई कार्यां को गति देने की बात कही। ब्लॉक की आगामी नामचर्चा 12 अगस्त को गांव गदराना के आश्रम में 11 से 1 बजे तक आयोजित होगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here