हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश शाह सतनाम जी ...

    शाह सतनाम जी सचखण्ड धाम चचिया नगरी में गूंजा राम नाम

    चचिया नगरी (हिमाचल प्रदेश) । पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार माह का भंडारा चचिया नगरी (हिमाचल प्रदेश) में श्रद्धाभाव और बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। शाह सतनाम जी सचखण्ड धाम चचिया नगरी (हिमाचल प्रदेश) आयोजित पावन भंडारे की नामचर्चा में साध-संगत ने शिरकत की। नामचर्चा के दौरान डेरा श्रद्धालुओं ने पूज्य गुरु जी द्वारा पूरे विश्व में चलाये जा रहे 142 मानवता भलाई कार्यों में से एक ‘फूड बैंक’ मुहिम के तहत 7 अति जरूरतमंद परिवारों को एक-एक माह की राशन की किटें वितरित की गई। इससे पूर्व पावन भंडारे की नामचर्चा की शुरूआत इलाही नारा ’धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ का पवित्र नारा लगाकर व आई हुई समस्त साध-संगत को पावन अवतार माह की बधाई देकर हुई। जिसके बाद कविराजों ने पवित्र ग्रंथों से भजन गाकर नामचर्चा पंडाल को भक्तिमय कर दिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here