हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पानीपत में बड़...

    पानीपत में बड़ा हादसा, खाना बनाते समय छत का हिस्सा युवक पर गिरा, मौत

    पानीपत… (सन्नी कथूरिया)। हरियाणा के पानीपत में माटा चौक के नजदीक घर की छत गिरने से 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि 12 दिन पहले इसी मकान की छत का कुछ हिस्सा गिरने से मृतक की मां भी घायल हो गई थी जो अभी तक अस्पताल में उपचाराधीन है। मंगलवार की रात 29 वर्षीय विजय अपने घर पर खाना बना रहा था तो छत से टूटा बाकी हिस्सा भी इसके ऊपर आ गिरा जिससे मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने विजय के शव को सामान्य अस्पताल में रखवा दिया गया है जहां उसका पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। परिजनों के अनुसार विजय दो भाइयों में बड़ा भाई था जो दिहाड़ी मजदूरी करके अपने घर का खर्चा चलाता था। विजय के पिता की भी 13 साल पहले मृत्यु हो चुकी है घर का खर्चा विजय के मजदूरी से चलता था शाम के वक्त खाना बनाते समय छत का हिस्सा विजय के ऊपर आ गिरा जिससे वह बेहोश हो गया तो पड़ोसियों ने उसे निकालकर सामान्य अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here