हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 11, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ अशोक गहलोत के...

    अशोक गहलोत के दिल्ली जाने की अटकलों से पायलट कैंप खुश, लेकिन सता रहा तीसरे का डर

    Jaipur News
    Sanjeevani scam case: सीएम गहलोत की अपील पर सुनवाई पूरी

    गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष के लिए पर्चा भरने के ऐलान के बाद राजस्थान में राजनीतिक सरगर्मिया शुरू

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल करने की बात सामने आने के बाद प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां शुरू हो गई और आज पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कांग्रेस विधायकों से मुलाकात की वहीं उनके समर्थक विधायक साथियों से संयम बनाये रखने का आग्रह कर रहे हैं। गहलोत के कोच्चि में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष के लिए गहलोत के नामांकन दाखिल करने का ऐलान करने के पश्चात राज्य में मुख्यमंत्री के दावेदार को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां प्रारंभ हो गई और पायलट दिल्ली से जयपुर लौटते ही सीधे विधानसभा पहुंचे और उन्होंने कई कांग्रेस विधायकों से मुलाकात की।

    गहलोत (Ashok Gehlot) के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर राज्य में पायलट को मुख्यमंत्री बनाये जा सकने की अटकलों के बीच पायलट गुट के विधायक काफी खुश नजर आ रहे हैं और इस बीच विधायक वैद प्रकाश सोलंकी ने सोशल मीडिया पर कहा कि सभी साथियो से निवेदन है कि वे धैर्य एवं संयम बनाये रखे, सच्चाई की जीत होगी और हमारे नेता सचिन पायलट को उनकी मेहनत का फल जरुर मिलेगा। हमे आलाकमान पर पूरा भरोसा हैं, इसलिए कोई भी साथी सोशल मीडिया पर अनावश्यक पोस्ट एवं कमेंट नहीं करे।

    पायलट के साथ डा जोशी का नाम भी मुख्यमंत्री के दावेदारों के रुप में

    पायलट ने अपने समर्थक माने जाने वाले विधायकों के अलावा अन्य विधायकों से भी मुलाकात की। बताया जा रहा है कि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डा सी पी जोशी से भी मुालकात की। पायलट के इस तरह सक्रिय होकर सभी से बात करना शुरू कर देने से उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने का संकेत माना जाने लगा हैं। राजनीतिक सरगर्मियों में गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर पायलट के साथ डा जोशी का नाम भी मुख्यमंत्री के दावेदारों के रुप में चर्चा में है। हालांकि पायलट का अभी इन सरगर्मियों के बीच अपनी दावेदारी या मुख्यमंत्री को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया हैं और नहीं ही उन्होंने इससे पहले जब गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष की चर्चा चली तब से कुछ बोला है।

    उधर गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पर्चा दाखिल करने की बात कहने के बाद कांग्रेस नेताओं एवं मंत्रियों एवं कई विधायकों ने खुशी जताई हैं। इस मौके खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष के लिए पर्चा दाखिल करेंगे जो बहुत खुशी की बात हैं और अब तो उन्होंने खुद ने भी इसके लिए कह दिया हैं। इसी तरह सरकारी उप मुख्यसचेतक महेन्द्र चौधरी ने इस पर खुशी जताते हुए कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आज जन जन की जुबान पर नाम हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here