हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश कोविड टीकाकरण...

    कोविड टीकाकरण में 219.37 करोड़ से अधिक टीके लगे

    Corona Vaccination

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 219.37 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि सुबह सात बजे तक दो अरब 19 करोड़ 37 लाख 66 हजार 738 टीके दिये जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 1542 नये मरीज सामने आयें हैं।

    इनके साथ ही, देश में कोरोना रोगियों की संख्या 26 हजार 449 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.06 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.68 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 1919 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 40 लाख 77 हजार 68 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.76 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 2 लाख 27 हजार 207 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 89 करोड़ 89 लाख 26 हजार 887 कोविड परीक्षण किए हैं।

    देश में कोरोना से मुक्त होने वालों की संख्या में वृद्धि

    देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमण से 1,919 लोग कोरोना मुक्त हुए है, जिससे अब कोरोना से स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 44077068 हो गयी है और स्वस्थ दर 98.76 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 219.37 करोड़ टीके लगाए गए। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 1542 नये मामले सामने आए हैं और इसी अवधि में सक्रिय मरीजों की संख्या 385 बढ़कर 26449 हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना महामारी से तीन मरीजों की मौत हुई है जिसके बाद मृतकों की संख्या 528913 तक पहुंच गयी है। सक्रिय दर 0.06 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।

    उन्होंने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे सात राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश में कोराना वायरस (कोविड-19) महामारी के मामलों में वृद्धि हुई है और इसी अवधि में अन्य राज्यों तथा प्रदेशों में कोरोना के मामले में गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे में केरल में भी 35 सक्रिय मामले घटने से संक्रमितों की संख्या घटकर 4823 रह गई है। इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या 6741350 तक पहुंच गयी है। इसी अवधि में मृतकों का आंकड़ा 71315 पर बरकरार है और इसी अवधि में राष्टीय राजधानी में भी 49 सक्रिय मामले घटने से संक्रमितों की संख्या 429 रह गई है। इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या 1978028 तक पहुंच गयी है। इसी अवधि में मृतकों का आंकड़ा 26506 पर बरकरार है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here