हमसे जुड़े

Follow us

25.6 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ डेरा श्रद्धाल...

    डेरा श्रद्धालु ने रक्तदान कर मनाया पावन भंडारा

    Blood Donation

    डबवाली (सच कहूँ न्यूज)। अपने मुर्शिद के परोपकारों का शुक्राना डेरा सच्चा सौदा के मुरीद बड़े ही खास तरीकों से करते नजर आते हैं। बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज का 131वां पावन अवतार दिवस के खास मौके पर डबवाली निवासी मनदीप इन्सां ने अपने गुरु के परोपकारों का सहृदय शुकराना करते हुए एक जरूरतमंद व्यक्ति के लिए रक्तदान किया।

    गौरतलब है कि पूज्य गुरु जी के पावन दिशा-निर्देशन में डेरा सच्चा सौदा की करोड़ों साध-संगत जरूरतमंदों को राशन, गरीब मरीजों का उपचार करवाना, जरूरतमंद निराश्रयों के मकान बनाकर देना, गरीब परिवारों की बेटियों की शादियों में आर्थिक सहयोग देना, छत्तों और अपने आसपास पक्षियों के लिए दाना-पानी के सकोरे रखना, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए रक्तदान करना सहित 146 मानवता भलाई के कार्य निरंतर कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here