हमसे जुड़े

Follow us

14.3 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More

    Discovery of India की 600 प्रतियां वितरित करेगी कांग्रेस

    Jawaharlal Nehru
    बच्चों की शिक्षा और अधिकारों के प्रबल समर्थक थे पंडित जवाहरलाल नेहरू

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की 133वीं जयंती पर आज उनकी प्रमुख ‘पुस्तक डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ की छह सौ प्रतियां ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल पदयात्रियों में वितरित करेगी। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पंडित नेहरु को बदनाम करने की भले ही कितनी कोशिश की जाए लेकिन 2014 के बाद वह ज्यादा प्रासंगिक हुए हैं। उन्होंने ट्वीट किया “आज नेहरु की 133वीं जयंती है। उन पर मराठी के साथ-साथ हिंदी और अंग्रेजी में एक अच्छी पुस्तक आई है।

    विघटनकारी शक्तियां उनको बदनाम करना जारी रखेंगी लेकिन नेहरु प्रेरित करते रहेंगे। उनकी प्रासंगिकता 2014 के बाद ही बढ़ी है। नेहरु की प्रतिष्ठित ‘द डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ की छह सौ प्रतियां आज यात्रियों को वितरित की जाएंगी।” इस बीच पार्टी ने यहां जवाहर भवन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे की अध्यक्षता में पंडित नेहरू की स्मृति में एक कार्यक्रम आयोजित किया है जिसमें कई प्रमुख वक्ता अपने विचार रखेंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here