हमसे जुड़े

Follow us

17.4 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दिल्ली में 17...

    दिल्ली में 17 साल की छात्रा पर फेंका तेजाब

    Government will sympathize with the wounds of acid attacks victims

    नई दिल्ली (एजेंसी)। देश की राजधानी दिल्ली में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहाहै कि राजधान्ी में एक छात्रा पर बाइक सवार दो लड़कों ने तेजाब फेंक दिया। घटना उस समय हुई जब पीड़िता अपनी छोटी बहन के साथ स्कूल जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने उन पर एसिड फेंक दिया। मामला द्वारका के मोहन गार्डन का बताया जा रहा है। छात्रा को सफदरजंग अस्पताल भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी लड़के की लड़की से पहले से ही जान पहचान थी। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

    क्या है मामला

    राजधानी पुलिस को करीब 9 बजे मोहन गार्डन के पास छात्रा पर तेजाब फेंकने की सूचना मिली थी। पुलिस के मुताबिक, छात्रा की उम्र 17 साल है। वह अपनी छोटी बहन के साथ खड़ी थी। तभी बाइक सवार दो युवकों ने उस पर एसिड फेंक दिया। इस मामले में छात्रा ने दो लड़कों पर शक जताया है। परिवार के मुताबिक लड़की के चेहरे और आंखों में तेजाब गया है, पीड़िता ने कभी किसी लड़के द्वारा तंग करने की बात नहीं कही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here