हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home विचार प्रेरणास्रोत पानीपत डेरा श...

    पानीपत डेरा श्रद्धालु ने दिखाया ईमानदारी का परिचय

    पानीपत (सन्नी कथूरिया)। अपने सतगुरु के बताए मार्ग पर चल कर हमेशा मानवता की सेवा करना ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है लेकिन डेरा सच्चा सौदा के सेवादार हमेशा सतगुरु के वचनों को मानते हुए दिन रात दूसरों की सेवा में लगे रहते हैं और आज के स्वार्थी युग में ऐसी ईमानदारी बहुत कम देखने को मिलती हैं, मगर डेरा सच्चा सौदा के सेवादार नित नई ईमानदारी की मिसाल पेश करते हैं। इसी कड़ी में जिला पानीपत ब्लॉक काबडी के गांव नूरवाला निवासी डेरा सच्चा सौदा के सेवादार सुरज इन्सां पुत्र छोटूराम को करनाल की अनाज मंडी में काम पर गए रास्ते में एक चैक गिरा पड़ा मिला। 16462 रुपए का चेक था। इस पर सुरज इन्सां ने चैक को उसके असली मालिक तक पहुंचाने की कोशिश में जुट गया।

    सुरज इन्सां करनाल के केनरा बैंक में जाकर बैंक अधिकारियों से बातचीत करके चैक के असली मालिक का पता लगाया। पूरी जानकारी करने पर पता चला कि यह चैक करनाल के गांव बजीदा के रहने वाले पवन है। पवन ने बताया कि वह अपने गांव से करनाल आया हुआ था तो रास्ते में चेक गिर गया जिसको लेकर वह काफी परेशान भी था। सूरज इन्सां का फोन आने के बाद चेक मुझे मिला तो मुझे खुशी महसूस हुई मैं तहे दिल से पूज्य गुरु जी का सूरज का तह दिल से धन्यवाद करता हूं। वही सूरज इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरु जी की प्रेरणा के अनुसार अपनी नेक कमाई में से हम दूसरों की मदद करते रहते हैं तो दूसरों का हक कैसे रख सकते हैं। दूसरों का हक मारना पाप भी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here