हमसे जुड़े

Follow us

40.1 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home देश 1 मिनट 4 सैके...

    1 मिनट 4 सैकेंड के वीडियो ने हर मोबाइल पर मचाई खलबली

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां शाह सतनाम जी आश्रम बरनावा से साध-संगत के साथ लाइव रूबरू हुए। पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि ‘हमारे प्यारे करोड़ों बच्चो, आप सबको परम पिता शाह सतनाम जी महाराज दाता रहबर के अवतार महीने की बहुत-बहुत बधाई हो। आपकी सेवा के लिए फिर बेपरवाह जी ने से समय दिया है।

    हम आपकी सेवा में हाजिर हुए हैं, यूपी में पहुंच चुके हैं और आपको बहुत-बहुत आशीर्वाद कहते हैं। और वो पहले वाली बात कि आप अपने-अपने घरों में रहियेगा, फिर जिम्मेवार, सेवादार जैसे आपको कहेंगे, उसके अकोर्डिंग(अनुसार) आप लोगों ने आगे के प्रोग्रामों के अनुसार चलना है। बड़ी खुशी हो रही है कि बेपरवाह जी के इस अवतार महीने में कई सालों बाद आपके दर्शन करेंगे और लाइव करेंगे, जैसा राम जी चाहेंगे। तो आपको बहुत आशीर्वाद, भगवान बहुत खुशियां दे। वो समुन्द्रों के समुन्द्र रहमोकरम के मालिक आपको बख्शे और बख्शवाने के लिए आपकी सेवा में हाजिर हुए हैं। आप सबको बहुत-बहुत आशीर्वाद, आशीर्वाद।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here