हमसे जुड़े

Follow us

37.8 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More
    Home देश करनाल में बड़...

    करनाल में बड़े हर्षोल्लास से सफाई अभियान में पहुंचा साध संगत का जन सैलाब

    पूरे हरियाणा में सफाई अभियान चला दे रहे पूज्य गुरु जी को अवतार माह का तोहफा

    करनाल। अपने सतगुरु डॉक्टर संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां जी के पैरोल पर बाहर आने से व पांच साल बाद परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज का पवित्र अवतार माह पूज्य गुरु जी के साथ मानने की खुशी में आज डेरा सच्चा सौदा की साध संगत द्वारा पूरे हरियाणा को साफ करके एक अनोखे अंदाज में पूज्य गुरु जी को तोहफा दे कर मनाया गया।

    इस अभियान के तहत करनाल में सैकड़ों की तादाद में पहुंची साध संगत ने पूज्य गुरु जी को तोहफे के तौर पर अनोखा उपहार दिए। पूज्य गुरु जी के शुरुआत करते ही सारी साध संगत एरिया जोन बनाकर सफाई अभियान में अपनी भूमिका निभाते हुए नजर आई। साथ ही साथ पूरे सुनियोजित तरीके से अनुशासन में रहते हुए प्रशासन का सहयोग करते हुए सफाई अभियान में हिस्सा लिया।

    इस अभियान में करनाल की मेयर रेणुबाला गुप्ता, osd संजय भटला, सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्घी, डिप्टी मेयर नवीन द्वारा झाड़ू लगाकर सफाई अभियान की शुरुआत की। वही पूज्य गुरु जी से बात करते हुए डिप्टी मेयर नवीन जी द्वारा पूज्य गुरु जी को अवतार माह की बधाई दी गई साथ ही सफाई अभियान के लिए पूज्य गुरु जी को धन्यवाद किया गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here