हमसे जुड़े

Follow us

30.4 C
Chandigarh
Saturday, March 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी 24 बोतल देशी ...

    24 बोतल देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    कैराना। (सच कहूँ न्यूज) यमुना ब्रिज पुलिस चौकी प्रभारी ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 24 बोतल हरियाणा मार्का देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।

    यह भी पढ़ें:– टैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल

    एसपी शामली अभिषेक झा के निर्देशानुसार शुक्रवार को अवैध शराब तस्करी में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत यमुना ब्रिज चौकी प्रभारी सचिन त्यागी पुलिस टीम के साथ में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने हरियाणा मार्का की 24 बोतल अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता मूलचन्द निवासी ग्राम बैपारसी थाना सरधना जिला मेरठ बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी का चालान कर दिया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here