हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश Punjab: अमृतप...

    Punjab: अमृतपाल सिंह के पिता को सताया एनकाउंटर का डर

    Amritpal-Singh-father

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब पुलिस द्वारा भगोड़ा घोषित किए गए संगठन ‘वारिस पंजाब डे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ (Amritpal Singh father) लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) और गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया गया है। पुलिस को अंदेशा है कि अमृतपाल सिंह दूसरे राज्य भाग गया है। वह वहां से विदेश जा सकता है। पुलिस द्वारा अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस आॅपरेशन में पंजाब पुलिस दूसरे राज्यों और केंद्रीय एजेंसियों का सहयोग ले रही है। वहीं अमृतपाल के पिता को डर है कि उनके बेटे अमृतपाल का एनकाउंटर किया जा सकता है।

     वहीं अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह ने कहा कि अमृतपाल को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है और अवैध रूप से हिरासत में रखे हुये है, लेकिन उन्हें इसकी जानकारी नहीं दे रही है।

    उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने को गैर कानूनी काम नहीं किया है। वह युवाओं को अमृतपान करा कर धर्म के साथ जोड़ने और इसका प्रचार करने के लिये काम कर रहा है। इस बीच, बठिंडा निवासी और वारिस पंजाब दे संगठन के कानूनी सलाहकार होने का दावा करने वाले इमरान सिंह ने यहां पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में रविवार को याचिका दाखिल कर कहा है कि अमृतपाल को गत 18 मार्च को ही गिरफ्तार कर पुलिस उसे अज्ञात स्थान पर रखे हुये है। उसके मुवकिल की जान को खतरा है तथा उसे सुरक्षित छोड़ने के निर्देश जारी जाएं। इस पर सुनवाई करते हुये न्यायालय ने राज्य सरकार और अन्य सम्बंधित पक्षों को नोटिस जारी किये हैं।

    भगोड़ा अमृतपाल सिंह कपड़े बदलकर फरार हो गया है। इसका (Amritpal Singh father) खुलासा आईजी सुखचैन सिंह गिल ने किया है। उसने पुलिस से बचने के लिए कई बार अपने कपड़े बदले हैं और उसने कई वाहन भी बदले हैं। इस सिलसिले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने यह भी कहा कि वह बाइक से फरार हो गया। पंजाब पुलिस ने बताया कि पंजाब के उत्तराधिकारी अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए शनिवार से चलाए गए अभियान के तहत शाम तक 114 लोगों को हिरासत में लिया गया है और अमृतपाल सिंह की तलाश जारी है।

    पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि आज पहले दिन 78, दूसरे दिन 34 और तीसरे दिन 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि फरवरी से संगठन के सदस्यों के खिलाफ छह मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें सामाजिक सद्भाव को बाधित करने के प्रयास, पुलिस के काम में बाधा डालने, पुलिस कर्मियों को घायल करने, आर्म्स एक्ट का उल्लंघन करने और हत्या के आरोप शामिल हैं।

    पंजाब के अधिकांश जिलों में इंटरनेट सेवाएं बहाल | Amritpal Singh father

    पंजाब में ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के कारण राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियात के तौर पर पंजाब सरकार ने राज्य के कुछ इलाकों में गुरुवार दोपहर तक मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं पर लगी रोक बढ़ा दी है, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में मंगलवार दोपहर से प्रतिबंध हटा लिया जाएगा।
    गृह मामलों और न्याय विभाग ने मंगलवार को एक आदेश में कहा कि पंजाब के जिला तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, संगरूर, अजनाला सब-डिवीजन, मोहाली वाईपीएस चौक और एयरपोर्ट रोड में इंटरनेट 23 मार्च तक बंद रहेगा। मंगलवार दोपहर से राज्य के बाकी हिस्सों से प्रतिबंध हटा लिया जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here