हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मामौर झील से ...

    मामौर झील से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

    कैराना। (सच कहूँ न्यूज) मामौर झील (Mamaur Lake) की मेड़ टूटने से किसानों की सैकड़ों बीघा गेहूं व सब्जी की फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने मुआवजे की मांग की है।

    गांव मामौर स्थित झील में पानी का दबाव बढ़ने मेड़ टूट गई। इसके बाद किसान मुस्तकीम की आठ बीघा, शरीफ की आठ बीघा तरबूज की फसल, जमशेद की पांच बीघा प्याज की फसल, नूरमोहम्मद की गेहूं की पांच बीघा, मतलूब की आठ और इरशाद की 15 बीघा गेहूं सहित अन्य किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। (Kairana) इससे किसानों में हड़कंप मच गया। किसानों का कहना है कि साल में कई बार मामौर झील फसलों को बर्बाद करती है, लेकिन अभी तक भी किसानों को कोई राहत नहीं मिल रही है। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी बनकर तैयार नहीं हुआ है। यह भी आरोप है कि सूचना देने के बावजूद भी प्रशासन कोई ध्यान नहीं देता है। वहीं, किसान पंप सेट लगाकर अपने खेतों से पानी निकालने की जद्दोजहद कर रहे हैं। किसानों ने फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए सरकार से मुआवजे की मांग भी की है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here