हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी लाठी डंडों से...

    लाठी डंडों से लैस दबंगों ने जबरन आफिस में घुस कर बदसलूकी करते हुए प्रधानाचार्य को दी जान से मार डालने की धमकी

    Bulandshahr-Crime
    • पांच विषयों में फेल छात्र को पास कराने के लिए डाल रहे थे दबाब
    • प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस कर रही है जांच

    बुलन्दशहर/ औरंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत लखावटी स्थित अमर सिंह इंटर कालेज में बुधवार को शिक्षक गरिमा से जमकर खिलवाड़ हुआ। लाठी डंडों से लैस गुंडों ने आफिस में घुस कर प्रधानाचार्य से बदसलूकी करते हुए जान से मार डालने की धमकी दे डाली। अन्य अध्यापकों, कर्मचारियों के आ जाने पर दबंग डंडे लहराते हुए बाद में भुगत लेने की धमकी देते हुए भाग निकले।

    मिली जानकारी के अनुसार प्रधानाचार्य जंग बहादुर सिंह अपने कार्यालय में व्यस्त थे उसी समय एक युवक ने आफिस में घुस कर कक्षा आठ के एक संबंधी छात्र को पास करने का फरमान सुनाते हुए फेल करने की कैफियत तलब की। रिकार्ड देखकर प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्र पांच विषयों में फेल और बहुत कमजोर है।

    दबंग युवक ने बदजुबानी करते हुए अभी पास करने और अगली कक्षा में दाखिला करने को कहा और ऐसा नहीं करने पर सबक सिखाने की धमकी दी। प्रधानाचार्य द्वारा इंकार कर दिये जाने पर उसने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। लाठी डंडों से लैस युवक के साथियों ने आफिस में आकर हंगामा और बदसलूकी शुरू कर दी। शोर शराबा सुन कालेज के अध्यापक व कर्मचारियों ने आफिस की ओर रुख किया। लोगों को आते देख दबंग बाद में भुगत लेने व जान से मार डालने की धमकी देते हुए चलते बने। प्रधानाचार्य ने थाने में लिखित तहरीर दी है जिसमें चार को नामजद करते हुए तीन अज्ञात को भी आरोपित किया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here