हमसे जुड़े

Follow us

20.4 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बठिंडा में गो...

    बठिंडा में गोली लगने से युवक की मौत

    Bulandshahr News
    सांकेतिक फोटो

    तलवंडी साबो के गांव गहलेवाला का रहने वाला मृतक

    बठिंडा (सच कहूँ न्यूज)। जिले के तलवंडी साबो उपमंडल के गहलेवाला गांव में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक की लाश को (Bathinda News) तलवंडी साबो के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। हरदीप सिंह पुत्र नायब सिंह (22) की सीने में गोली लगने से मौत हुई है। मृतक दिल्ली के एक निजी अस्पताल में एंबुलेंस चलाता था, लेकिन अभी तक उसकी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं पिता ने हरदीप की हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि गांव के ही बलविंदर सिंह ने हरदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। उनकी आपस में रंजिश थी। पुलिस ने बलविंदर सिंह निवासी गहलेवाला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here