हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी टृयूवैल पर सो...

    टृयूवैल पर सो रहे साहूकार किसान की लाठी डंडों से पीटने के बाद गला घोंट कर बेरहमी से हत्या

    Bulandshahr News
    चारपाई पर बंधा मृत अवस्था में।

    पुलिस के आला अफसरों ने किया मौका मुआयना

    • पोस्टमार्टम करा पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा

    बुलन्दशहर/औरंगाबाद (सच कहूँ न्यूज) औरंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुरजावली में ट्यूबैल (Tubewell) पर सो रहे एक वृद्ध किसान की अज्ञात बदमाशों ने गला घोंट कर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या से पूर्व हत्यारों ने मृतक को लाठी डंडों से बुरी तरह मारा पीटा। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने हेतु भेजा। एस पी सिटी सुरेन्द्र नाथ तिवारी और ए एस पी अनुकृति शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस को हत्यारों को अविलंब बंदी बनाने के कड़े निर्देश दिए। घटना से क्षेत्र में सनसनी व्याप्त है।

    यह भी पढ़ें:– हरियाणा पुलिस ने राजस्थान के परिवार में बिखेरी खुशियां

    प्राप्त जानकारी के अनुसार महावीर सिंह पुत्र साहब लाल उम्र लगभग 65 वर्ष रोजाना की भांति अपने ट्यूबैल पर सो रहे थे। सुबह उनकी पत्नी शीला देवी चाय लेकर ट्यूबैल पर पहुंचीं तो पति को खाट पर बंधा मृत अवस्था में पाया। शव देखने पर पता चला कि हत्यारों ने रस्सी से गला घोंटने से पहले जमकर मारपीट की जिसके चलते शव पर चोट के काफी निशान थे। एक दांत टूटा हुआ था और उंगली कटी हुई थी। शीला की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण घटना स्थल पर पहुँच गये और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुँचकर थाना प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने जांच पड़ताल शुरू कर शव को कब्जे में लिया और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।

    एस पी सिटी सुरेन्द्र नाथ तिवारी और ए एस पी अनुकृति शर्मा फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और मौका मुआयना किया तथा घटना की जानकारी ली। परिजनों के अनुसार समीपवर्ती गांव बालका में मृतक का काफी बड़े पैमाने पर लेन-देन था। बुधवार को कुछ लोगों ने मृतक से कुछ हिसाब-किताब जुड़वाया था लेन-देन की कॉपी, पेनकार्ड आधार कार्ड (Aadhaar Card) बिजली बिल आदि गायब मिले । जिससे आशंका है कि मृतक की हत्या लेन-देन को लेकर हुए विवाद के चलते हुई है।

    घटना की रिपोर्ट मृतक के पुत्र बिजेंद्र सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखाई है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। थाना प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि हत्यारों को शीघ्र ही बंदी बनाकर जेल भेजा जाएगा। पुलिस हर पहलू से छानबीन कर रही है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here