हमसे जुड़े

Follow us

37.8 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More
    Home सरसा राजकुमार इन्स...

    राजकुमार इन्सां का 67वां योगदान, किया जरूरतमंद के लिए ये महत्वपूर्ण काम

    Blood Donation

    जरूरतमंद मरीज के लिए किया रक्तदान | Blood Donation

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Blood Donation: ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी मानवता भलाई के कार्य न करते हों। उन्हें तो बस इशारा चाहिए होता है, मानवता भलाई कार्य करने के लिए वो हर समय तैयार रहते हैं। इन्हीं परमार्थी कार्यों की कड़ी में पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए सच कहूँ स्टाफ सदस्य राजकुमार इन्सां पुत्र जगमाल इन्सां, उपकार कॉलोनी (सरसा) ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पूज्य बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड बैंक, सरसा में जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान कर मानवता का फर्ज निभाया।

    इस अवसर पर राजकुमार इन्सां ने बताया कि हमें गर्व है कि हम संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी के शिष्य हैं जिनकी पावन प्रेरणा से हमारा जीवन खुशियों से परिपूर्ण रहता है। उनके द्वारा इस बार जरूरतमंद के लिए 67वीं बार रक्तदान किया गया है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से उन्हें जो सुकून मिलता है, उसको वो लिख-बोलकर ब्यान नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि वे हर तीन माह बाद रक्तदान करते हैं।

    यह भी पढ़ें:– मॉनसून की शुरू हुई कहानी, सरसा शहर हुआ पानी-पानी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here