हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Yamuna River: घटने के बाद आंशिक रूप से बढ़ा यमुना का जलस्तर

    Kairana News
    Kairana News: यमुना में छोड़ा गया 27,000 क्यूसेक पानी, जलस्तर में होगी वृद्धि

    कैराना। कैराना क्षेत्र में यमुना नदी (Yamuna River) का जलस्तर घटने के बाद आंशिक रूप से बढ़ा है। हालांकि जलस्तर बढ़ने के बावजूद यमुना क्षेत्र में चेतावनी बिंदु से 70 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। वही, हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी की मात्रा में भी वृद्धि हुई है। यमुना का घटता-बढ़ता जलस्तर प्रशासन व तटवर्ती बाशिंदों के माथे पर पेशानी के बल डाल रहा है।

    विगत दिनों पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में हुई वर्षा के कारण हथिनीकुंड बैराज से यमुना में लगातार पानी छोड़ा गया था, जिसके चलते क्षेत्र में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया था। यमुना के पानी के दबाव से गांव सहपत से गुजर रहा तटबंध क्षतिग्रस्त होने के साथ-साथ तटवर्ती क्षेत्र की हजारों बीघा फसलें जलमग्न हो गई थी। फसलों में अभी भी यमुना का पानी भरा हुआ है। पानी के प्रभाव से किसानों की फसलें खराब होना शुरू हो गई है। Yamuna River

    विगत दिनों हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी की मात्रा में कमी आने पर क्षेत्र में यमुना के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई थी। शनिवार शाम चार बजे यमुना का जलस्तर घटकर 230.20 मीटर पर आ गया था। रविवार सुबह आठ बजे कैराना में यमुना का बहाव 230.18 मीटर दर्ज किया गया, लेकिन शाम चार बजे यमुना के जलस्तर में 12 सेंटीमीटर की आंशिक वृद्धि हुई। हालांकि यमुना अभी भी चेतावनी बिंदु से 70 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। यहां यमुना नदी के सूचकांक में चेतावनी बिंदु 231.00 मीटर तथा खतरे का निशान 231.50 मीटर पर निर्धारित है। रविवार को यमुना में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा में भी वृद्धि हुई। Yamuna River

    शनिवार को हथिनीकुंड बैराज से यमुना में अधिकतम 43,168 क्यूसेक पानी प्रवाहित किया गया था, जबकि रविवार प्रातः आठ बजे 39,462 क्यूसेक तथा शाम चार बजे 61,962 क्यूसेक पानी यमुना में डिस्चार्ज किया गया। यमुना का घटता-बढ़ता जलस्तर निचले इलाकों के लोगो के लिए फिर से मुसीबत खड़ी कर सकता है। ड्रेनेज विभाग के सहायक अभियंता राजेन्द्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में यमुना नदी का बहाव फिलहाल 230.30 मीटर पर है, जोकि चेतावनी बिंदु से 70 सेंटीमीटर नीचे है। रविवार को हथिनीकुंड बैराज से 61,962 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया। छोड़े गए पानी से यमुना के जलस्तर में थोड़ी वृद्धि होने की संभावना है, लेकिन इससे खतरे की कोई संभावना नही है। Yamuna River

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here