हमसे जुड़े

Follow us

13.6 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बैंक शाखायें ...

    बैंक शाखायें कैम्प लगाकर 1 सप्ताह में सम्बंधित स्वयं सहायता समूह के लंबित बैंक खाते एवं लोन खाते खोलना सुनिश्चित करें : डीएम

    Bulandshahr News
    बैंक शाखायें कैम्प लगाकर 1 सप्ताह में सम्बंधित स्वयं सहायता समूह के लंबित बैंक खाते एवं लोन खाते खोलना सुनिश्चित करें : डीएम

    बुलन्दशहर (सच कहूँ न्यूज)। स्वयं सहायता समूह के बैंक खाते (Bank Accounts) खोलने में आ रही अड़चन एवं खाता खोलने में लापरवाही करने वाले ऐसे बैंक शाखाओं के प्रबन्धको के साथ डीएम चन्द्र प्रकाश सिंह ने बैठक करते हुए कड़ी नाराजगी जाहिर की। बैंक प्रबन्धको को निर्देशित किया कि सम्बंधित बैंक शाखायें कैम्प लगाकर 1 सप्ताह में सम्बंधित स्वयं सहायता समूह के लंबित बैंक खाते एवं लोन खाते खोलना सुनिश्चित करें। Bulandshahr News

    डीसी एनआरएलएम एवं एलडीएम को निर्देशित किया गया कि खाते खुलवाने की मॉनिटरिंग करते हुए खाता खुलवाया जाए एवं खाते खुलवाने के उपरांत रिपोर्ट भी प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार का विलंब अथवा शिथिलता न बरती जाए, यदि इस प्रकार की कोई घटना प्रकाश में आती है तो संज्ञान में लेकर सम्बंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। Bulandshahr News

    यह भी पढ़ें:– Delhi Government: सर्दियों में प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने उठाया बड़ा कदम

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here