हमसे जुड़े

Follow us

25.6 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान युवक के कब्जे...

    युवक के कब्जे से हेरोइन बरामद

    Hanumangarh News

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। सदर थाना पुलिस (Sadar Police Station) ने रविवार रात गश्त के दौरान रोही डबलीराठान में कार्यवाही करते हुए एक युवक को 12 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच गोलूवाला पुलिस के सुपुर्द की है। जानकारी के अनुसार सदर पुलिस थाना प्रभारी एसआई तेजवंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम रविवार देर रात्रि को गश्त कर रही थी। Hanumangarh News

    गश्त के दौरान पुलिस टीम हनुमानगढ़ से सूरतगढ़ फोरलेन पर रोही डबलीराठान में पहुंची तो वहां से जा रहा एक युवक पुलिस को देख घबरा गया। शक होने पर पुलिस ने तलाशी ली तो उक्त युवक के पास 12 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) मिला। पुलिस ने चिट्टा बरामद कर मौके से राकेश कुमार (36) पुत्र साहबराम सिहाग निवासी वार्ड 15, गांव मक्कासर को गिरफ्तार कर लिया। जांच गोलूवाला थाना प्रभारी एसआई अजय कुमार कर रहे हैं। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– कनिष्ठ सहायक के साथ हाथापाई का मामला, महिला श्रमिक ने दर्ज करवाया मुकदमा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here