हमसे जुड़े

Follow us

26.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 10, 2026
More

    Signs your arteries full of Cholesterol: अगर ये 5 लक्षण नजर आएं तो तुरंत अपना कोलेस्ट्रॉल चेक करवाएं

    Signs your arteries full of Cholesterol
    Signs your arteries full of Cholesterol: अगर ये 5 लक्षण नजर आएं तो तुरंत अपना कोलेस्ट्रॉल चेक करवाएं

    signs your arteries full of cholesterol: हाई ब्लड कोलेस्ट्रॉल या हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया एक ऐसी समस्या है जिसने आज पूरे देश को प्रभावित कर रखा है। मनुष्यों में फैलने वाली यह सबसे तेज फैलने वाली बीमारी मानी जाती है, कोलेस्ट्रॉल जैसे विषय के बारे में अक्सर लोगों को जानकारी नहीं होती है और शरीर में धीरे-धीरे बढ़ रहे कोलेस्ट्रॉल के लक्षणों को वह लगातार अनदेखा करते रहते है। ऐसे में हो सकता है कि इस वक्त आपके शरीर में भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ हो और आप भी इस बात से पूरी तरह अनजान हो। वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन की स्टडी के मुताबिक ऐसे 10 कारण है जिनकी वजह से पूरे विश्व में सबसे ज्यादा लोग अपनी जान गवा देते हैं।

    Kabj ka Ilaj: यह नुस्खा, है सबसे पुख्ता! कितनी भी पुरानी हो कब्ज, यह तरीका है गजब!

    इस्कीमिक हृदय रोग:- इस बीमारी में दिल तक खून और आॅक्सीजन ठीक से नहीं जा पाते हैं और किसी भी वक्त हार्ट अटैक का खतरा रहता है। इस तरह की बीमारियों के पीछे बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रोल ही सबसे मुख्य वजह होती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केवल अकेले भारत में ही हर साल 12 लाख से ज्यादा लोगों की दिल की बीमारी के चलते मौत हो जाती है। जिसमें 19 साल से लेकर 70 साल की उम्र के लोग शामिल हैं। कोलेस्ट्रॉल क्या होता है आखिर यह हमारे शरीर में बढ़ता कैसे है, और कैसे घर पर ये पता लगाया जा सकता है कि हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ रहा है या नहीं ये सब हम आपको अपने इस आर्टिकल में बताएंगे। signs your arteries full of cholesterol
     Signs your arteries full of Cholesterol

    Signs your arteries full of Cholesterol: अगर ये 5 लक्षण नजर आएं तो तुरंत अपना कोलेस्ट्रॉल चेक करवाएं

    कोलेस्ट्रॉल क्या है: कोलेस्ट्रॉल एक मोम की तरह चिकने और पीले कलर का पदार्थ होता है। जोकि हमारे शरीर के लिए खून के मानिद ही जरूरी होता है। क्योंकि कोलेस्ट्रॉल से लीवर में पित्त अम्ल का निर्माण होता है। जिससे भोजन पचने में सहायता मिलती है, यह धूप से शरीर में विटामिन डी बनाने में मदद करता है और इसी वजह शरीर में हार्मोन्स का निर्माण सही तरीके से होता है। इसलिए कुल मिलाकर देखा जाए तो कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है इसलिए 70% कोलेस्ट्रोल खुद हमारे लीवर द्वारा बनाया जाता है और 30% हमें भोजन से मिलता है।

    Vitamin K Deficiency: Vitamin K की कमी होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, नजरअंदाज न करें हो सकती है बीमारियां

    कोलेस्ट्रॉल मुख्यत: दो प्रकार के होते हैं
    LDL
    HDL

    LDL: (Low Density Lipoprotein) ये बूरा कोलेस्ट्रॉल माना जाता है। यह वही कोलेस्ट्रोल है जो हमारी धमनियों में जमता रहता है। ऐसी चीजें जिनमें कोलेस्ट्रॉल ज्यादा होता है उन्हें खाने से हमारे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बनता है। सबसे ज्यादा कोलेस्ट्रोल तली हुई चीजों और फास्ट फूड में पाया जाता है। शराब, सिगरेट, घी जैसी चीजें खाने पीने से भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रोल शरीर में खून ले जाने वाली नसों में जमा होने लगता है।

    HDL: (High Density Lipoprotein) ये अच्छा कोलेस्ट्रॉल होता है। खून में अगर एचडीएल की मात्रा ज्यादा है, तो ये शरीर के लिए अच्छा माना जाता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है कि एचडीएल के लेवल को बनाए रखें। 20 साल से ज्यादा की उम्र होते ही कोलेस्ट्रॉल की जांच करवाएं। साथ ही हर पांच साल की अवधि में जांच करवाते रहें।

    हाई कोलेस्ट्रॉल में नजर आने वाले लक्षण

    सोरायसिस: नसों में गंदा कोलेस्ट्रॉल जमने पर सोरायसिस की समस्या होने लगती है जिसे हाइपरलिपिडेमिया भी कहा जाता है। इसमें स्किन पर खुजली, लालिमा और ड्राईनेस दिखती है। सोरायसिस होने पर अगर खुजली के कारण आपने तेजी से खुजा लिया तो वहां खून भी निकल सकता है।

    आंखों के आसपास असर: शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आंखों के पास पीले या हल्के नारंगी रंग की स्किन हो जाती है, जो उभरी हुई दिखती है। अगर आंखों के आसपास की स्किन पर आपको कोई भी नया बदलाव नजर आता है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और कोलेस्ट्रॉल की जांच कराएं।

    स्किन के रंग में बदलाव: कोलेस्ट्रॉल हाई होने पर शरीर पर बैंगनी या नीले रंग के धब्बे दिखने लगते हैं। बता दें कि ऐसा नसों के ब्लॉक होने के कारण होता है। शरीर में ब्लड फ्लो कम होने पर यह समस्या होती है जिसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है अगर आपको भी ऐसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

    सूजन:हाई कोलेस्ट्रॉल में लोगों की स्किन पर सूजन भी दिखाईं देती है। कई बार सूजन लम्बे समय तक बैठे रहने के कारण भी हो सकती है। इसे नजरअंदाज बिल्कुल ना करें।

    छाले:शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने पर छाले होने लगते हैं। अगर आपके शरीर पर दिखने वाले छाले इलाज के बाद भी बार बार निकल रहें हैं तो आप कोलेस्ट्रॉल लेवल की जांच तुरंत करवाएं।

    उंगलियां सुन्न होना: हाथों और पैरों की उंगलियों की नसों में कोलेस्ट्रॉल जमा होने पर आपको झुनझुना हट भी महसूस हो सकती है। इसके कारण आपको उंगलियों में चुभन या फिर सुई चुभने जैसा महसूस होता। साथ ही कुछ लोगों को उंगलियों के आसपास काफी ज्यादा जलन भी होती है। इसलिए अगर आपको इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो, तो तुरंत इस स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करें।

    शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर आपको इस तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं। ऐसे में आप अपने शरीर में दिखने वाले इन लक्षणों को नजर अंदाज न करें और तुरंत अपना इलाज कराएं। ताकि किसी भी तरह की गंभीर स्थिति से आप बच सकें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here