हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home खेल आप ने केजरीवा...

    आप ने केजरीवाल के परिजनों को नजरबंद करने का लगाया आरोप

    Arvind Kejriwal
    Arvind Kejriwal : केजरीवाल की जमानत याचिका पर उच्च न्यायालय का सीबीआई को नोटिस

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के परिजनों को नजरबंद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार के दमन से क्रांति नहीं रुकेगी। आप नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा पूरी गुंडागर्दी हो रही है। अरविंद केजरीवाल के परिजनों को नजरबंद किया गया है। घर वालों को किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोका जा रहा है। आईटीओ पर पहुँचते ही पुलिस जबरन उठाकर ले जा रही है। यहाँ पूरी तानाशाही है। लोकसभा चुनाव जीतने के लिए तानाशाही हो रही है। उन्होंने कहा कि लोग जहां भी होंगे वहीं प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन रुकने वाला नहीं है। कभी भी दमन करने से क्रांति नहीं रुकी है। दमन करने से एक-एक गली मोहल्ले से केजरीवाल पैदा होगा।

    आप नेता ने कहा कि केंद्र सरकार गुंडागर्दी करके हमें कुचलने की कोशिश कर रही है। गौरतलब है कि श्री केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान कई कार्यकतार्ओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है और आईटीओ के पास भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। इसके अलावा आसपास भारी बैरिकेडिंग कर दी गई है।

    यह भी पढ़ें:– केजरीवाल को लेकर ईडी ने कोर्ट में किया बड़ा खुलासा! जानें इस पर केजरीवाल के वकील ने क्या कहा…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here