हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी महिला की बनाई...

    महिला की बनाई अश्लील वीडियों, मुकदमा दर्ज

    Kairana News
    Kairana News: युवक पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पुलिस से शिकायत

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: पुलिस ने महिला की अश्लील वीडियों बनाने के मामले में एक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। कस्बे के मोहल्ला निवासी एक महिला ने कोतवाली पर अभियोग दर्ज कराया है। बताया कि विगत 18 मार्च 2024 को प्रातः करीब 11 बजे उसके जेठ के लड़के शाहनवाज ने उसकी अश्लील फोटो-वीडियों बना ली। आरोपी ने फोटो-वीडियों को इंटरनेट पर डालने की धमकी देते हुए उसके साथ में जबरदस्ती करने का प्रयास किया।

    जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके आठ वर्षीय पुत्र की हत्या करने की बात कही। उसने अपने जेठ व जेठानी को जब इस बारे में बताया तो उन्होंने यह कहते हुए उसे घर से भगा दिया कि उनका लड़का ऐसा नही कर सकता है। उन्होंने उक्त वीडियों-फोटो उसके पति को भी दिखा दी, जिस पर उसके पति ने अपने घरवालों की बातों में आकर उसे घर से निकाल दिया। वह मानसिक रूप से प्रताड़ित है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– जाखल में फ्लैग मार्च निकाल कर निर्भीक होकर मतदान करने का दिया संदेश

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here