हमसे जुड़े

Follow us

21.3 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा आंखों के कैंप...

    आंखों के कैंप में 262 लोगों की फ्री जांच

    Kharkhoda News
    Kharkhoda News: आंखों के कैंप में 262 लोगों की फ्री जांच

    खरखौदा (सच कहूं/हेमंत कुमार)। Kharkhoda News: दिल्ली मार्ग पर स्थित लाला जय नारायण धर्मशाला में निःशुल्क आँखों की जाँच व आप्रेशन कैम्प, निःशुल्क स्त्री रोग जाँच, हड्डी रोग जाँच, फिजीशियन, होम्योपेथी, न्यूरो थैरेपी व दाँतो की जाँच शिविर का आयोजन ठाकुर जी की रसोई एवं युवा शक्ति क्लब व महाराजा अग्रसेन समाज कल्याण समिति सोनीपत के सौजन्य लगाया गया।Kharkhoda News

    संयोजक नीरज गुप्ता ने बताया कि कैंप में लगभग 262 मरीजों की फ्री आंखों की जांच की गई। जिसमें अनुभवी डॉक्टरों के द्वारा 51 मरीजों को दिल्ली वेणु आई हॉस्पिटल में मुफ्त ऑपरेशन करवाने का सुझाव दिया। 25 मरीज आज शेख सराय दिल्ली जाएगें बाकी 26 मरीज सोमवार को जाएंगे। कैंप में मोतियाबिंद की जांच, आंखों की सामान्य बीमारियों की जांच व अन्य मानव शरीर की बिमारियों की सभी जाँच व मुफ्त दवाई का प्रबंध आयोजन समिति के द्वारा किया गया। इस अवसर पर हरियाणा महिला आयोग की वाइस चैयरमैन सोनिया अग्रवाल ने कैंप का शुभारंभ किया।

    नीरज गुप्ता ने बताया कि हर महीने के पहले वीरवार को शिविर का आयोजन कर जरूरतमंदों को उनकी जरूरत के हिसाब से सहायता की जाती है।कोसमो डैन्टल क्लिनिक खरखौदा से डॉ अनिकेत की टीम द्वारा मुफ्त दाँतो की जाँच व जागरूकता शिविर लगाया जिसमे 40 मरीजों ने लाभ उठाया। क्रासरोड़ अस्पताल सोनीपत की टीम द्वारा 150 मरीजो की जाँच की गई व महिला रोग, हड्डी रोग, शुगर बीपी व अन्य सामान्य बिमारियों की जाँच व दवाएँ मुफ्त वितरित की। ओम होम्योपेथी के डॉ रोहन बरेजा द्वारा 100 मरीजों की जांच व दवाईयां मुफ्त वितरित की। Kharkhoda News

    मोतियाबिंद के मरीजों को शेख सराय दिल्ली स्थित वेणु आई हॉस्पिटल तक लाने ले जाने रहने खाने की सुविधा समिति के द्वारा निशुल्क दी जाती है। इस अवसर पर राजू कोच द्वारा मुफ्त न्यूरो थैरेपी कैम्प लगाया गया। इस मौके पर टीका राम मित्तल, धर्मपाल गर्ग, हरी प्रकाश गर्ग,पवन सिगंला, अमित सिगंला,पंकज गुप्ता, नीरज गुप्ता, पुष्पेश गर्ग, हंसराज अरोड़ा, अनुराग, आयुष गुप्ता,राजीव जुनेजा, प्रदीप सिंगला, योगेन्द्र सिंहमार, पवन भौरिया, डॉ गगन कंसल, डॉ आंकाक्षा द्विवेदी, डॉ अनिकेत, डॉ विनोद गुप्ता, डॉ रोहन बरेजा, अमीचन्द फौजी, दीपू हलवाई, धम्मल फौजी, अश्विनी कौशिक (जिला उपाध्यक्ष) रोहित राठौर, बिजेन्द्र जांगड़ा सौरभ कौशिक, संजय गर्ग व ठाकुर जी की रसोई की समस्त टीम के साथ-साथ समिति के सभी सदस्य मौजूद रहें। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– स्ट्रील फुड विक्रेताओं को पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here