हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home कैथल कैथल के हिम्म...

    कैथल के हिम्मत सिंह बनेंगे एचएसएससी के चेयरमैन

    Chandigarh News
    Chandigarh News : कैथल के हिम्मत सिंह बनेंगे एचएसएससी के चेयरमैन

    आदर्श आचार संहिता के चलते नही की गई घोषणा | Chandigarh News

    कैथल/चंडीगढ़ (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Kaithal News: कैथल जिले से संबंध रखने वाले रहने वाले हिम्मत सिंह को सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया है। हालांकि, लोकसभा चुनावों के चलते लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए सरकार ने भारत निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही आधिकारिक रूप से उनकी नियुक्ति की जाएगी। Chandigarh News

    हिम्मत सिंह गांव खेड़ी मटरवा, जिला कैथल के रहने वाले हैं। इन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र से बीएएलएलबी और एलएलएम किया है। उन्होंने वकील के तौर पर 16 साल प्रैक्टिस की है और वर्तमान में अतिरिक्त महाअधिवक्ता, हरियाणा के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं। Chandigarh News

    इसके अलावा, हिम्मत सिंह ई-कस्टडी सर्टिफिकेट पहल, डिजिटल इंडिया अभियान का विकास और कार्यान्वयन का भी हिस्सा रहे और हरियाणा में अपराध और आपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क और सिस्टम (सीसीटीएनएस) डेटा एकीकरण परियोजना के समन्वयक के रूप में भी कार्य किया है। Chandigarh News

    भोपाल सिंह खदरी इससे पहले HSSC के चेयरमैन थे। उन्होंने 15 मार्च 2024 को इस्तीफा दे दिया था। 12 मार्च को नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने के बाद खदरी ने यह फैसला लिया था। उनकी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विश्वासपात्रों में गिनती की जाती है। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत रतनलाल कटारिया के सचिव भी रह चुके हैं। भोपाल सिंह की प्रशंसा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं। Chandigarh News

    यह भी पढ़ें:– अमित हत्याकांड का चौथा आरोपी दबोचा, कार बरामद

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here