हमसे जुड़े

Follow us

28.6 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश गर्मी से दिल्...

    गर्मी से दिल्ली बेहाल, अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार

    New Delhi
    New Delhi गर्मी से दिल्ली बेहाल, अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार

    नई दिल्ली। चिलचिलाती गर्मी से राष्ट्रीय राजधानी के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है और दिल्ली के लोगों को एक दिन और 46 डिग्री सेल्सियस तापमान का सामना करना पड़ सकता है। राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। पिछले कुछ दिनों में यहां पर अधिकतम तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। आज अपराह्न एक बजे से शाम पांच बजे के बीच अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस और फिर रात 11 बजे तक घटकर 39 डिग्री रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दिल्ली में अगले कुछ दिनों और भीषण गर्मी पड़ेगी। तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस और 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। सप्ताह के दौरान हवाओं की रफ्तार दक्षिण-पूर्व से चार किमी प्रति घंटा की गति से शुरू हुयी अपराह्न तक उत्तर-पश्चिम से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। दिल्ली के अधिकतर स्थानों पर आसमान साफ रहने और कुछ स्थानों पर अत्यधिक लू चल रही है। सप्ताह के अंत तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी तथा 25 से 35 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। लोगों को अनावश्यक तौर पर घर से बाहर न जाने की सलाह दी गयी है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here