हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी जेसीबी से हो ...

    जेसीबी से हो रहे मिट्टी खनन को रोकने की मांग

    Kairana News
    Kairana News : जेसीबी से हो रहे मिट्टी खनन को रोकने की मांग

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: गांव रामड़ा निवासी अधिवक्ता ने पड़ोसी द्वारा जेसीबी मशीन से अपने खेत में कराए जा रहे मिट्टी खनन को रोके जाने की मांग की है। क्षेत्र के गांव रामड़ा निवासी एडवोकेट पंकज चौधरी ने कोतवाली पर शिकायती-पत्र दिया है। बताया कि उसके खेत का पड़ोसी जेसीबी मशीन से अपने खेत में मिट्टी खनन करा रहा है, जिससे उसका खेत खराब हो रहा है। पड़ोसी अपने खेत में दो-तीन बार जेसीबी मशीन से मिट्टी खनन करा चुका है। वह रात्रि के समय में मिट्टी खनन कराता है, जिसके चलते मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है तथा कभी भी झगड़ा हो सकता है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– दस दिन से लापता युवक का सुराग लगाए जाने की मांग

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here