हमसे जुड़े

Follow us

15.5 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home कारोबार नवाचार के क्ष...

    नवाचार के क्षेत्र में भारत नयी ऊंचाइयों पर, वैश्विक सूची में 39 वां स्थान

    New Delhi
    New Delhi नवाचार के क्षेत्र में भारत नयी ऊंचाइयों पर, वैश्विक सूची में 39 वां स्थान

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में नयी प्रौद्योगिकी और प्रक्रियाओं के क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास के बढ़ते प्रयास के साथ भारत लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2024 में 133 देशों की सूची में भारत 39वें स्थान पर पहुंच गया है। भारत 2015 में इस सूची में 81वें स्थान और पिछले साल 40 में स्थान पर था। इस सूचकांक में भारत मध्य और दक्षिणी एशिया की 10 अर्थव्यवस्थाओं में से पहले स्थान पर रखा गया है। वर्ष 2024 की विश्व इन्नोवेशन इंडेक्स सूची में स्वीटजरलैंड, स्वीडन और अमेरिका क्रमश: पहले ,दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। इसके बाद सूची में नवाचार की दृष्टि से शीर्ष 10 देश में क्रमश: सिंगापुर ,ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया, फिनलैंड, नीदरलैंड ,जर्मनी और डेनमार्क का स्थान है। सिर्फ 10 देश में सभी उच्च आय वर्ग के देश हैं।

    वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर कहा, ह्लप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के निर्णायक नेतृत्व से प्रेरित होकर, भारत ने ये उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। वैश्विक इन्नोवेशन इंडेक्स में शामिल निम्न-मध्यम-आय अर्थव्यवस्था वाले वर्ग में भारत को प्रथम स्थान पर रखा गया है। इस नई रिपोर्ट में विश्व बौद्धिक संपदा अधिकार संगठन (वाइपो) की विज्ञान और प्रौद्योगिकी (एस एंड टी) क्लस्टर रैंकिंग में भारत को चौथा स्थान दिया गया है। भारत में नवाचार की दृष्टि से मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और चेन्नई चार प्रमुख संकुल हैं और उनके साथ भारत को दुनिया के शीर्ष 100 एस एंड टी क्लस्टर में स्थान मिला है। वाइपो द्वारा हर साल जारी किए जाने वाली इस रिपोर्ट में अमूर्त (बौद्धिक) संपत्ति गहनता के पैमाने पर भारत विश्व स्तर पर 7वें स्थान पर पहुंच गया है। गोयल ने कहा, ‘हमारे नवप्रवर्तकों और उद्यमियों द्वारा संचालित, भारत का नवप्रवर्तन परिदृश्य लगातार फल-फूल रहा है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here