हमसे जुड़े

Follow us

20.1 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home देश छह देशों के र...

    छह देशों के राजनयिकों ने राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र सौंपे

    New Delhi
    New Delhi: छह देशों के राजनयिकों ने राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र सौंपे

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। New Delhi: छह देशों के राजनयिकों ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किये। राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति ने स्विट्जरलैंड, जॉर्डन, पापुआ न्यू गिनी, दक्षिण अफ्रीका, म्यांमार और मिस्र के राजनयिकों के परिचय पत्र स्वीकार किए। परिचय पत्र प्रस्तुत करने वाले राजनयिकों में स्विट्जरलैंड की राजदूत माया टिसफी, जॉर्डन के राजदूत यूसुफ मुस्तफा अली अब्देल गनी, पापुआ न्यू गिनी के उच्चायुक्त विंसेंट सुमाले, दक्षिण अफ्रीका के उच्चायुक्त प्रोफेसर अनिल सूकलाल, म्यांमार के राजदूत जॉ ऊ और मिस्र के राजदूत कामेल जायद कामेल गलाल शामिल है। New Delhi

    यह भी पढ़ें:– Fire: ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here